Weather Alert: इन राज्यों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Aaj Ka Mausam
विज्ञापन

Weather Alert: मानसून के दूसरे दौर की बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। देश के राज्यों में बारिश और बाढ़ की वजह से भारी तबाही मची है। देश के कई राज्यों में उफनाई नदियों से भी खतरा बढ़ गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, समेत कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। बारिश और बाढ़ की वजह कई लोगों की जानें जा चुकी है। मध्य भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

अभी पढ़ें दिल्ली: गोलीबारी से दहली राजधानी, बदमाशों की फायरिंग में दो लोगों की मौत

Advertisment

इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज भी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, केरल तेज बारिश का अनुमान जताया है।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में बारिश होने का अनुमान है। IMD के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज और कल हल्की बारिश की उम्मीद है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

इसके साथ ही दक्षिण बिहार, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के कुछ हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। शेष बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, शेष राजस्थान, तेलंगाना, रायलसीमा और पंजाब और हरियाणा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ