Weather Forecast: मानसून अब धीरे-धीरे विदा होने लगा है। हालांकि, देश के अन्य हिस्सों में अब भी मानसून की गतिविधियां जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमआईडी के अनुसार दो से तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
दरअसल बंगाल की खाड़ी एवं ओडिशा तट पर एक और कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण अगले 24 घंटों में ओडिशा औरउत्तरी छत्तीसगढ़ की तरफ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। जिसके कारण ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक मुसलाधार बारिश के आसार हैं।
अभी पढ़ें – मुफ्त राशन योजना को और बढ़ा सकती है सरकार
मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा , विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 और 23 सितंबर और मध्य महाराष्ट्र में दो दिनों तक गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भी आज वर्षा की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले दो दिन पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई इलाकों की संभावना है। तेज बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग मछुआरों से गहरे समुद्र वाले इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है। इसके साथ ही असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय में भी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही 22- 23 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में भी बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं कोंकण, गोवा और दक्षिण गुजरात में कई जगहों पर भी बारिश के आसार हैं।
दिल्ली में बारिश होने की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिन के समय दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली में 21, 22 और 23 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों जोरदार बारिश करने वाले मानसून की सक्रियता बरकरार है। अगले 24 घंटों के दौरान देश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर फिर से बारिश होने का अनुमान है।
अभी पढ़ें – बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने खुद को TMC नेता बताया
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा और उत्तरी कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप तथा अंडमान और निकोबार दीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
52 mins ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
3 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines