Weather Alert: आज से दो दिन तक यहां जमकर होगी बारिश, जानें- IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam

विज्ञापन

Weather Alert: इन दिनों देशभर में मानसून के दूसरे चरण की बारिश ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। इस बारिश की वजह से कई राज्यों में जहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कई राज्यों में किसानों को राहत मिली है। इसकी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

एमआईडी के मुताबिक राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र और गुजरात के उत्‍तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बना है। साथ ही एक मानसूनी ट्रफ मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्‍सों से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

Advertisment

इसके साथ ही पूर्व मध्‍य बंगाल की खाड़ी के आस पास के क्षेत्र में एक साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है जिसकी वजह से पूर्व और मध्‍य भारत में आज भारी वर्षा के आसार हैं। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में एक ट्रफ बनी हुई है। इसके कारण तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्‍सों में बारिश की संभावनाएं है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के साथ गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में 21 अगस्त तक बरिश हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों आज और कल गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ