Weather Forecast: आज इन इलाकों में मूसलाधार बारिश की आशंका, जानें- IMD की ताजा भविष्यवाणी

महाराष्ट्र मौसम अलर्ट

महाराष्ट्र मौसम अलर्ट

विज्ञापन

Weather Alert: देश के कई इलाकों में मानसून की बारिश हो रही है। इसके कारण कई जगहों पर नदियां उफान पर है और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले आज और कल महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गोवा समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में 15 और 16 अगस्त को बारिश का पूर्वानुमान है।

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज बारिश की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक बूंदाबांदी जारी रहने का अनुमान है। दरअसल दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में सक्रिय है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की बौछारें दर्ज हुई हैं। इस कड़ी में दिल्ली-एनसीआर में आज से अगले तीन दिनों तकबौछार पड़ सकती हैं।

ओडिशा में आज भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। वहीं केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्कि बारिश की संभावना है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों में बारिस के आसार हैं।

विज्ञापन

गुजरात, कोंकण और गोवा में भी आज बारिश का अनुमान है। बताया जा रहा है कि एक नया मौसमी सिस्टम बनने से ओडिशा, झारखंड और बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ