Weather Update: आज इन जगहों पर होगी भी बारिश, जानें मौसम विभाग की ताजा चेतावनी

Weather Update

Weather Update

विज्ञापन

Weather Update: मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे कई राज्यों में कम होती जा रही है। हालांकि अब भी उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। कई जगहों आंधी भी चलने के आसार हैं। एमआईडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर में इस सप्ताह बीच-बीच में जारी रहेगा वर्षा का दौर।

Advertisment

दरअसल बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में आज एक बार फिर भारी बारिश होने के आसार हैं। झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आज और कल को हल्की से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसका असर पश्चिम बंगाल, ओडिसा समेत कई सीमावर्ती राज्यों में भी देखा जा सकता है।

अगले कुछ दिन तक बिहार में अच्छी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी बिहार के अधिकतर इलाकों में भारी और दक्षिणी बिहार में सामान्य से मध्यम बारिश के आसार हैं।

आईएमडी के मुताबिक केरल, महाराष्ट्र कई हिस्सों में रविवार तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज कर्नाटक में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बेंगलुरु को आज बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण गुजरात, गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश यह साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंतरिक ओडिशा, केरल, आंतरिक कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के हिस्से, जम्मू कश्मीर और गुजरात के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी गुजरात में हल्की बारिश संभव है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ