हिमाचल में 12 हजार से अधिक घरों पर खतरा मंडराया, शिमला मंदिर हादसे में अब तक 16 मौतें; जानें बड़े अपडेट्स
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Weather Alert: हिमाचल और उत्तराखंड में हाल ही में हुई बारिश और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई है। सबसे ज्यादा नुकसान हिमाचल में हुआ। हिमाचल में अब तक 857 से ज्यादा सड़कें ठप हो चुकी है। वहीं कई जलापूर्ति योजनाएं रुकी हुई हैं। प्रदेश में हुए लैंडस्लाइड के कारण अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल में लैंडस्लाइड के कारण 12 हजार से अधिक घरों में दरारें आ चुकी हैं। इसलिए लोग अब इन घरों को छोड़कर जाने लगे हैं क्योंकि ये मकान किसी भी वक्त गिर सकते हैं। कुछ लोगों ने डर के मारे पहले ही घर छोड़ दिया है। वहीं शिमला के शिव मंदिर पर हुए लैंडस्लाइड में अब तक 16 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अभी भी राहत और बचाव कार्यों में जुटी है।
#WATCH | Himachal Pradesh: Following landslides in various parts of the city, residents of low-lying areas of Shimla shifted to safer places by administration. pic.twitter.com/gpGDOQIlEd
— ANI (@ANI) August 19, 2023
हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड से अब तक 10 हजार करोड़ अधिक की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। मौसम विभाग ने 21 से 23 अगस्त तक चंबा, कांगड़ा, शिमला में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
#WATCH | Haryana: Severe waterlogging witnessed in parts of Gurugram due to heavy rainfall.
(Visuals from Delhi-Gurugram Expressway) pic.twitter.com/J2KmZVoNJY
— ANI (@ANI) August 19, 2023
इधर राजधानी दिल्ली में आज सुबह भारी बारिश हुई। सुबह 4 बजे अचानक हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना हो गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग केंद्र दिल्ली के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश , तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वहीं हिमाचल में भाखड़ा डैम के गेट खोलने से पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है। फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पूरी तरह पानी में डूब गई है। वहीं आरजी पुल टूटने से जिला मुख्यालय का 15 गांवों से संपर्क टूट गया है। अब तक जिले के 50 गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: