Wayanad Landslide: खौफनाक मंजर के दर्दनाक वीडियो, अब तक 122 की मौत, 96 लापता

Wayanad Landslide के बाद केरल सरकार ने राज्य में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सेना के हेलिकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।

Wayanad Landslide update

Wayanad Landslide update

विज्ञापन

Wayanad Landslide live: केरल के वायनाड में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार देर रात 4 जगह लैंडस्लाइड हुई है। जिससे यहां मुंडक्कई, अट्टामाला, चूरलमाला और नूलपुझा चार गांवों का बड़े हिस्से बह गए हैं। यहां मुख्य मार्गों, घरों, सरकारी अस्पतालों और पुलों पर पानी भरा है। खबर लिखे जाने तक इस लैंडस्लाइड से अब तक कुल 122 लोगों की मौत हो चुकी है और 96 लोग अभी लापता हैं।

केरल प्रशासन के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा में अब तक125 से ज्यादा लोग जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं,  481 लोगों की जान बचाई जा सकी है। घटना पर सेना ने बचाव कार्य की कमान संभाल रखी है। लोगों को राहत शिवरों में शिफ्ट किया जा रहा है। लैंडस्लाइड के बाद राज्य में पूरा जनजीवन अस्तव्यस्त है। यहां हाईवे बंद हैं, और SDRF और NDRF की टीमें हेलिकॉप्टर से मौके पर बचाव कार्य में लगी हैं।

Advertisment

इससे पहले कन्नूर से आर्मी के 225 जवानों को वायनाड के लिए रवाना किया गया है। कुछ घंटों में आए लगातार 3 भूस्खलन से चूरलमाला गांव का बड़ा हिस्सा बह चुका है।

विज्ञापन

 

यहां सेना रेस्क्यू मिशन संभाल रही है। नदियों में लाशें बहती दिखाई पड़ रही हैं। सड़कों पर पानी जमा है, जहां देखों तबाही का मंजर है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

दिन में एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू के लिए भेजे गए थे लेकिन बारिश के चलते उन्हें कोझिकोड से ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन

इस पूरी घटना के बाद केरल में सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ