Watch Video: दिल जीत गई हैदराबाद की पुलिसवाली, साफ करती दिखी सड़क की गंदी नाली, वीडियो वायरल
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Hyderabad Policewoman Video Viral: अभी तक आपने पुलिस वालों को अपराधी पकड़ते या फिर कानून व्यवस्था को सुधारते ही देखा होगा। लेकिन हैदराबाद से एक पुलिसवाली का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है। महिला पुलिस अधिकारी एक रोड पर नाली के होल की सफाई करते हुए दिखी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Hyderabad Policewoman Video Viral) हो रहा है।
हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने एक शानदार कैप्शन के साथ वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है। लिखा है कि डी. धना लक्ष्मी, एसीपी टीआर साउथ वेस्ट जोन ने टॉलीचौकी फ्लाईओवर के पास नाली के पानी में रुकावट को हटाकर जलभराव को साफ किया। सड़क पर भारी जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थीं।
#HYDTPinfo
Smt. D. Dhana Laxmi, ACP Tr South West Zone, cleared the water logging by removing the clog at drain water near Tolichowki flyover.@AddlCPTrfHyd pic.twitter.com/lXDLix6dMp— Hyderabad Traffic Police (@HYDTP) September 5, 2023
सोशल मीडिया पर आए वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक सड़क पर जलभराव की स्थिति है। ट्रैफिक रुका हुआ है। एक शख्स पानी की इस रुकावट को दूर करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। लेकिन सड़क पर भरे पानी को निकालने के लिए महिला पुलिस अधिकारी भी सफाई के काम में जुट जाती है। दोनों के प्रयासों से जल्द ही पानी निकल जाता है।
बताया गया है कि वीडियो 5 सितंबर को पोस्ट किया गया था। शेयर किए जाने के बाद इस वीडियो को अभी कर 2.36 लोगों ने देखा है, जबकि 35 सौ से ज्यादा लाइक मिले हैं। साथ ही लोगों ने पुलिस की सराहना करते हुए कमेंट भी लिखे हैं। सैकड़ों लोगों ने पुलिस अधिकारी के जज्बे को सलाम किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: