Waqf Act पर पीएम मोदी से क्यों मिला दाऊदी बोहरा समुदाय का डेलिगेशन? प्रधानमंत्री ने कही ये बात

देश में वक्फ संशोधन अधिनियम पर सियासत हो रही है। विपक्ष ने इस एक्ट को लेकर सरकार को घेरा और इसके विरोध में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस बीच दाऊदी बोहरा समुदाय के डेलिगेशन ने वक्फ कानून को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

PM-Modi-dawoodi-bohra-community

दाऊदी बोहरा समुदाय के एक डेलिगेशन ने पीएम मोदी से मुलाकात की।

विज्ञापन

देश में एक तरफ वक्फ संशोधन एक्ट को लेकर विरोध हो रहा है तो दूसरी तरफ इसका समर्थन भी हो रहा है। इस बीच वक्फ कानून को लेकर दाऊदी बोहरा समुदाय के डेलिगेशन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने भी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी से क्यों मिला दाऊदी बोहरा समुदाय का डेलिगेशन?

दाऊदी बोहरा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीएम नरेंद्र मोदी से भेंट की और वक्फ संशोधन अधिनियम के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति में अपना पूर्ण विश्वास जताया और उनके नेतृत्व में देश के समावेशी विकास की सराहना की।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने क्या कहा?

दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि यह अधिनियम उनकी लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे केंद्र सरकार ने पूरा कर उनके हितों की रक्षा की है। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि उनकी सरकार देश के सभी वर्गों की कल्याण के लिए समर्पित है।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ पर दाखिल याचिकाओं पर चल रही सुनवाई

आपको बता दें कि संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन बिल पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा गया था, जहां से इस विधेयक को मंजूरी मिल गई। अब यह विधेयक कानून बन गया है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून के खिलाफ याचिकाएं दाखिल की गईं, जिस पर सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ