Wanted Naxalist Vikram Gowda Killed: कर्नाटक में 20 साल से वांछित और साढ़े 3 लाख के इनामी नक्सली नेता विक्रम गौड़ा उडुपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी बल (ANF) ने विक्रम को घेरकर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में जब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू की तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें विक्रम गौड़ा की मौत हो गई।
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने इसकी पुष्टि की और बताया कि उडुपी जिले के कब्बीनाले वन क्षेत्र में सोमवार देर रात मुठभेड़ में भगोड़ा और वांछित नक्सली नेता विक्रम गौड़ा को मार दिया गया है। विक्रम गौड़ा को गोली लगने के बाद नक्सली भाग निकले। यह कर्नाटक में 20 साल में किसी नक्सली की हुई पहली मौत है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़ें:सावधान! 120 आतंकी घुसपैठ को तैयार, आर्मी-एयरफोर्स हाईअलर्ट पर, जानें क्या कहती खुफिया रिपोर्ट?
अब पुलिस को 7 नक्सलियों की तलाश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 44 साल क विक्रम गौड़ा उडुपी में हेबरी के पास एक जगह से ताल्लुक रखता है। उसको साल 2021 में केरल पुलिस द्वारा 50 वर्षीय बीजी कृष्णमूर्ति उर्फ गंगाधर की गिरफ्तारी के बाद अंतिम नक्सली नेता माना गया था। चिकमगलूर के रहने वाले कृष्णमूर्ति प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य और पश्चिमी घाट विशेष क्षेत्रीय समिति के सचिव थे।
विक्रम गौड़ा कर्नाटक के 8 बचे हुए अंडरग्राउंड नक्सलियों में से एक था। उसकी मौत के साथ ही अब 7 नक्सली बच गए हैं, जिनकी पुलिस को तलाश है, जिनमें से 4 महिलाएं भी शामिल हैं। 2021 में विक्रम गौड़ा की पूर्व पत्नी सावित्री (35) को भी गिरफ्तार किया गया था। सावित्री उर्फ रजिता उर्फ उषा काबिनी दलम कमांडर और एरिया कमेटी की सदस्य थी, जो 2004 से नक्सलियों के ग्रुप का हिस्सा थी।
यह भी पढ़ें: ‘बटेंगे तो कटेंगे’ सही बात है, कश्मीर में हिंदू क्यों कटे? पढ़ें अनिरुद्धाचार्य महाराज से खास बातचीत
पिछले हफ्ते दिखने के बाद से जारी थी तलाश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विक्रम गौड़ा सोमवार रात को अपनी टीम के साथ किराने का सामान लेने के लिए कब्बीनाले गांव गया था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद उन्हें घेरकर हमला किया गया। दोनों ओर से हुई कार्रवाई में विक्रम मारा गया। विक्रम पर कर्नाटक पुलिस ने 3 लाख रुपये और केरल पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। कर्नाटक में पहली बड़ी नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ 2003 में हुई थी।
17 नवंबर 2003 को उडुपी जिले के करकला में इदु के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों सुमति 24 साल और उषा 23 साल मारी गईं। खूंखार नक्सली विक्रम गौड़ा 20 साल से वांछित था। वह कई मुठभेड़ों में बच निकला था। वह एक नक्सली के रूप में सक्रिय था और लगातार राज्यों के बीच घूमता रहता था। पिछले हफ़्ते विक्रम को राजू और लता नामक 1 नक्सलियों को देखा गया था, तब से उसकी तलाश जारी थी।
यह भी पढ़ें: मोदीनगर में मंदिर में निकाह; हिंदू संगठनों ने काटा बवाल, जानें कैसे खुला शादी का राज?
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
27 mins agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
36 mins agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
4 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
5 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
6 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines