मोटिवेशनल स्पीकर Vivek Bindra फंसे मुश्किल में, 8 दिन में ही ऐसा क्या हुआ जो नई दुल्हन ने कराई FIR?

Vivek Bindra Latest Update: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी से विवाद के बीच एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

Vivek Bindra Motivational Speaker

Vivek Bindra Motivational Speaker

FIR Against Motivational Speaker Vivek Bindra: 6 दिसंबर को शादी हुई। अभी हाथों से शादी की मेहंदी उतरी ही थी। हनीमून पीरियड चल रहा था कि 8 दिन में आखिर ऐसा क्या हो गया कि नई नवेली दुल्हन थाने पहुंच गई। उसने पति के खिलाफ FIR तक दर्ज करा दी। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी पुलिस को दिया। बात हो रही है दुनियाभर में मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की, जो पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं, लेकिन अब वे एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। उन पर उनकी पत्नी यानिका ने मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

इतना पीटा कि कान का पर्दा फटा

यानिका ने नोएडा के सेक्टर-126 थाने की पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। शिकायत पर एक्शन लेकर FIR 14 दिसंबर को दर्ज की गई थी, लेकिन मामला अब सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस विभाग ने FIR ऑनलाइन की तो मामला खुल गया। सवाल पूछे जाने पर पुलिस की तरफ से जवाब दिया गया है कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही आगे कुछ का जा सकेगा। वहीं आरोप हैं कि विवेक ने पत्नी यानिका को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनके कान का पर्दा तक फट गया।

विज्ञापन

खुद को बिजनेस गुरु कहते विवेक बिंद्रा

विवेक बिंद्रा इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर हैं और खुद को बिजनेस गुरु बताते हैं। उनके कई यूट्यूब चैनल हैं। वे दुनियाभर के लोगों को मार्केटिंग और बिजनेस के गुर सिखाते हैं। अब उनके खिलाफ पत्नी से घरेलू हिंसा करने की शिकायत दी गई है। इसमें पीड़िता के भाई गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने बताया कि यानिका और विवेक की शादी ललित मानगर होटल में गत 6 दिसंबर को ही हुई थी। सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजिडेंस में विवेक का घर है, जहां उनके साथ मां भी रहती है।

विज्ञापन

मां से बहस के समय किया था बीच बचाव

वैभव ने बताया कि गत 7 दिसंबर को देररात करीब 3 बजे विवेक अपनी मां प्रभा से किसी बात पर बहसबाजी कर रहे थे। यानिका ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया और बुरी तरह पीटा। विवेक ने यानिका को इतना पीटा कि उसके पूरे शरीर पर घाव हैं। उसके कान का पर्दा फट गया, जिसका इलाज दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। विवेक ने यानिका के बाल नोचे, जिससे सिर में भी घाव हैं। उसने मोबाइल तक तोड़ दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ