पैनिक अटैक के बाद कहां खो गया था शख्स? फ्लाइट में मारा गया था थप्पड़

मुंबई से कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में पैनिक अटैक का शिकार हुए हुसैन अहमद मजूमदार का वीडियो वायरल होने के बाद वह लापता हो गए थे। वह फ्लाइट से नीचे उतरने की मांग कर रहे थे और एक यात्री ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। कोलकाता पहुंचने के बाद वह गायब हो गए, जिससे परिवार घबरा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हुसैन ट्रेन से अपने गांव असम के बारपेटा पहुंच गए हैं।

indigo

इंडिगो फ्लाइट में पैनिक अटैक के बाद शख्स को मारा गया थप्पड़

विज्ञापन

मुंबई से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक यात्री को पैनिक अटैक आ गया था और वह फ्लाइट से नीचे उतारे जाने की मांग कर रहा था। परेशान होकर वह गैलरी में घूम रहा था। इसके बाद क्रू ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन एक अन्य यात्री ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद यह शख्स कोलकाता पहुंचा और गायब हो गया था। हालांकि अब उसके बारे में जानकारी सामने आई है और वह ठीक है, लेकिन आखिर वह कहां गायब हो गया था और क्यों?

बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय हुसैन अहमद मजूमदार मुंबई से अपने गांव असम जाने के लिए मुंबई से फ्लाइट में सवार हुए थे। उन्हें पहले मुंबई से कोलकाता और फिर कोलकाता से सिलचर तक की फ्लाइट लेनी थी, लेकिन मुंबई से कोलकाता की फ्लाइट के दौरान उन्हें पैनिक अटैक आ गया था। इसके बाद वह कोलकाता से लापता हो गए। उनसे जुड़ी कोई जानकारी किसी के पास नहीं थी।

Advertisment

आखिर कहां चला गया था हुसैन अहमद मजूमदार?

रिपोर्ट्स के अनुसार, हुसैन अहमद मजूमदार ने कोलकाता उतरने के बाद अपनी अगली फ्लाइट लेने की बजाय आगे की यात्रा ट्रेन से करने का फैसला किया और ट्रेन से ही अपने गांव के लिए रवाना हो गए। हालांकि, परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। वे हुसैन अहमद को लेने के लिए सिलचर एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन जब वह नहीं मिले तो परिवार के लोग परेशान हो गए। एयरपोर्ट पर जब जानकारी मांगी गई तो उन्हें कुछ भी पता नहीं चला। इसी बीच उनके पैनिक अटैक का वीडियो भी वायरल हो गया, जिससे परिवार घबरा गया और पुलिस के पास पहुंच गया।

वहीं पुलिस ने पुष्टि की है कि हुसैन अहमद कोलकाता में विमान से उतरने के बाद असम के बारपेटा पहुंचे। उन्होंने बारपेटा के लिए ट्रेन पकड़ी थी और अब सिलचर चले गए हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि हुसैन अहमद कई बार फ्लाइट से यात्रा कर चुके हैं, लेकिन उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं हुई थी।

बीमार पिता से मिलने जा रहे थे हुसैन अहमद मजूमदार

परिजनों ने बताया कि हुसैन अहमद के पिता को कैंसर की बीमारी है और इस वक्त उनकी हालत गंभीर है। अपने बीमार पिता से मिलने के लिए ही हुसैन मुंबई से असम जा रहे थे। हालांकि इस दौरान उन्हें पैनिक अटैक आ गया और विवाद खड़ा हो गया।

विज्ञापन

पिटाई करने वाले शख्स का क्या हुआ?

जब हुसैन अहमद को पैनिक अटैक आया, तो वह परेशान हो गए। तभी पास में बैठे एक अन्य यात्री हफीजुल रहमान ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद हफीजुल रहमान पर लोग भड़क गए। आखिरकार कोलकाता में विमान उतरने के बाद ही उन्हें पकड़ा गया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ