Vinesh Phogat CAS Latest Update: पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट अभी भी CAS में लड़ाई लड़ रही हैं। विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं? इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। कल यानी 13 अगस्त को CAS अपना आखिरी फैसला सुना सकती है। विनेश का वजन 100 ग्राम अधिक होने की वजह से उन्हें ओलंपिक का फाइनल नहीं खेलने दिया गया। हालांकि विनेश का वजन कैसे बढ़ गया? इसका जवाब अब खुद विनेश फोगाट ने दिया है।
विनेश के वकील ने दी दलील
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के अनुसार विनेश फोगाट के वकील ने CAS के सामने वजन बढ़ने के कारण पेश किए हैं। बता दें कि कुश्ती का आयोजन चैंप डे मार्स एरिना में था। ऐसे में विनेश के वकील ने कोर्ट को बताया कि चैंप डे मार्स एरिना से ओलंपिक खेल गांव के बीच कम दूरी के कारण विनेश अपना वजन नहीं घटा सकीं। पहले दिन विनेश ने लगातार तीन फाइट लड़ी। इससे विनेश का शरीर पूरी तरह से एग्जॉस्ट हो गया था। शाम तक विनेश का वजन 50 किलोग्राम से ढाई किलो ज्यादा 52.7 किलोग्राम हो गया था।
यह भी पढ़ें- 100 से ज्यादा की मौत, फिर भी ‘मातृभूमि’ छोड़ने को तैयार नहीं हिंदू, हिंसा के खिलाफ अमेरिका में भी फूटा गुस्सा
वजन बढ़ने की गिनाई वजहें
वकील ने अदालत में तर्क पेश करते हुए कहा कि अगले दिन सुबह विनेश को वजन कम करने का बिल्कुल समय नहीं मिला। 100 ग्राम वजन बढ़ना कोई बड़ी बात नहीं है। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की मात्रा अधिक होती है। इससे शरीर का 100 ग्राम वजन आसानी से बढ़ जाता था। इसके अलावा एक ही दिन में 3 प्रतियोगिताएं जीतने पर भी एथलीट के शरीर में खून का संचार अधिक होता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना बनी रहती है।
सिल्वर मेडल देने की अपील
विनेश के वकील ने CAS के सामने दलील रखते हुए कहा कि विनेश को फाइनल से निकाले जाने के बाद खेल में कई परिवर्तन हुए। मगर विनेश ने कड़ी मेहनत के बाद सेमीफाइनल जीत कर सिल्वर मेडल हासिल किया था। उन्हें उनकी मेहनत का फल जरूर मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पेट चीर कर निकाला ऑर्गन, जिंदा बचा तो फिर करना चाहा ऑपरेशन; चीन के कैदी ने सुनाई खौफनाक कहानी
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines