Rahul Gandhi Video: कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के मौके पर राहुल और सोनिया गांधी का एक क्यूट वीडियो सामने आया है। वीडियो में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ हंसी-ठिठोली करते दिख रहे हैं। बता दें कि आज कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां सोनिया, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेता पहुंचे।
आज फिर टी-शर्ट में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल
कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए राहुल फिर से टी-शर्ट में दिखे। इस दौरान एक रिपोर्टर ने राहुल गांधी से उनके टी-शर्ट पहनने के बारे में एक सवाल पूछ लिया जिसका उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया।
रिपोर्टर ने राहुल गांधी से पूछा: आज भी टी-शर्ट में…? जवाब में राहुल गांधी बोले- टी-शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलाएंगे। बता दें कि राहुल गांधी अपने टीशर्ट को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिन राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में सफेद टीशर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर पहुंचे थे और उन्हें नमन किया था।
https://twitter.com/ANI/status/1607963540287270912
और पढ़िए – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर पर बैक-टू-बैक करेंगे हाई लेवल मीटिंग
PM मोदी को कांग्रेस का चैलेंज, कहा- ऐसी यात्रा करके दिखाएं
कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चैलेंज दिया गया है। कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतनी सर्दी में ‘भारत जोड़ो यात्रा; जैसा मार्च निकालिए। कुछ घंटे के लिए ही सही।
उधर, कांग्रेस के सीनियर नेता मणिशंकर अय्यर ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संघ परिवार के लोग भारत को टुकड़ों में बांट रहे हैं। ये (संघ) धर्म, भाषा और जाति के नाम पर देश को टुकड़े-टुकड़े कर रहे हैं। हमारी यात्रा इस नीति के खिलाफ है। हम उन लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो इस देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
1 hr ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
1 hr agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
5 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
6 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines