हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: चंडीगढ़ में वायुसेना दिवस की तैयारियां जोरों पर, इन दमदार विमानों का होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
भारतीय वायु सेना दिवस के लिए विमान प्रैक्टिस करते हुए

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सुखना लेक में वायुसेना दिवस की तैयारियां चल रही हैं। भारतीय वायु सेना दिवस 8 अक्टूबर को है। इस अवसर पर पहली बार सुखना लेक में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले अब तक यूपी, गाजियाबाद के हिंडन बेस में भारतीय वायुसेना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था।

अभी पढ़ें – सीआरपीएफ के 37वें महानिदेशक बने सुजॉय लाल थाओसेन

 

 

बताया जा रहा है कि इस बार कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। चंड़ीगढ़ में भारतीय वायुसेना दिवस के लिए वायु सेना के विमान आसमान में तैयारी करते दिख रहें हैं। लड़ाके विमान प्रदर्शन करते प्रैक्टिस कर रहें हैं। इनमें लगी रंग-बिरंगी रोशनी के साथ तेज रफ्तार में चलते हुए यह धुंए की रेखा खींचते नजर आ रहें हैं।

 

अभी पढ़ें – आतंकी संगठन TRF और PAFF ने ली जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल की हत्या की जिम्मेदारी, दोस्त के घर पर मिला था शव

सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़ में राफेल, एसयू -30, मिराज 2000 लड़ाकू विमान का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा सूर्यकिरण और सारंग जैसी एरोबेटिक प्रदर्शन टीमों भी अपना दमखम दिखाएंगी। जानकारी के अनुसार साल 1932 को औपनिवेशिक शासन के अधीन अविभाजित भारत में वायुसेना की स्थापना की गई। भारत की वायुसेना द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल हुई, जिसके लिए किंग जार्ज VI ने सेना को ‘रायल’ प्रीफिक्स से नवाजा गया था।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें