Vice President of Dominican Republic arrives in India for three-day visit: डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति रकेल पेना रोड्रिग्ज मंगलवार को भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंची हैं। वो यहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अलावा अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ चर्चा करेंगी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति रकेल भारतीय विश्व मामलों की परिषद में भारत-डोमिनिकन गणराज्य संबंधों पर एक व्याख्यान भी देंगी।
डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति पहली भारत यात्रा पर आईं नई दिल्ली
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच संबंधों को आगे बढ़ाते हुए! डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति @RaquelPenaVice का गर्मजोशी से स्वागत, क्योंकि वह अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली आई हैं।”
उपराष्ट्रपति रोड्रिग्ज तीन दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंचीं
डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति अपने भारतीय समकक्ष जगदीप धनखड़ के निमंत्रण पर भारत के दौरे पर आई हैं। आपको बता दें कि यह डोमिनिकन गणराज्य के उपराष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा होगी और वह 3-5 अक्टूबर तक तीन दिवसीय भारत की यात्रा पर हैं।
भारत और डोमिनिकन गणराज्य के द्विपक्षीय संबंध 25वें वर्ष में कर रहे प्रवेश
विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रही है, जब भारत-डोमिनिकन गणराज्य द्विपक्षीय संबंध अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। दोनों देशों ने 4 मई 1999 को राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।”
संबंधित खबरें
हाथों में गल्व्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
1 min agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
12 mins agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
37 mins ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
1 hr ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
3 hrs agoLIVE: राजस्थान में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, खनन को लेकर हुआ विवाद
4 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
4 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
12 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
13 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines