Opposition shocked by VP resignation: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के देर रात को दिए इस्तीफे से हर कोई हैरान है। कोई उनके फैसले को निजी बता रहा है तो कोई सरकार के दबाव की बात कर रहा है। हालांकि हकीकत किसी को नहीं पता। इस बीच विपक्ष के कई सांसदों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजस्थान से कांग्रेस सांसद नीरज डांगी ने कहा कि वे पूरे दिन हमारे साथ थे। धनखड़ साहब ने अपने इस्तीफे के पीछे की वजह स्वास्थ्य कारण बताए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है जहां तक स्वास्थ्य का सवाल है, पिछले सत्र के दौरान उन्हें हृदय की समस्या थी लेकिन उन्होंने तीसरे और चौथे दिन फिर से काम करना शुरू कर दिया था। ऐसे में अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आना सवाल खड़े करता है।
मुझे समझ नहीं आ रहा है- इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने सरकार के दबाव में इस्तीफा दिया है। ऐसा लगता है कि सरकार ने उन पर फैसला थोपा है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिहाज से ठीक नहीं है। एक अन्य कांग्रेस सांसद किरण कुमार ने भी उनके फैसले पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि सुबह वे रचनात्मक होकर काम करने की बात कह रहे थे, अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया। सहारनपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने कहा कि वे पूरे दिन संसद भवन में रहे। एक घंटे में ऐसा क्या हो गया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा? हम ईश्वर से उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं लेकिन मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा है।
ये भी पढ़ेंः जगदीप धनखड़ दिल की बीमारी से पीड़ित, जानिए हार्ट डिजीज के कारण और बचाव के तरीके
जयराम रमेश ने जताई हैरानी
राज्यसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद जयराम रमेश ने भी उनके इस्तीफे पर एक पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि मैं आज शाम को 5 बजे तक कई अन्य सांसदों के साथ था। शाम 7ः30 बजे उनसे फोन पर बातचीत हुई। लेकिन उनका इस्तीफा समझ से परे हैं। श्री धनखड़ ने सरकार और विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्हें कल न्यायपालिका से जुड़ी कुछ बड़ी घोषणाएं भी करनी थीं। हम उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करते हैं। हमें उम्मीद है कि पीएम धनखड़ साहब को अपना मन बदलने के लिए राजी करेंगे। यह देश और किसान समुदाय के हित में होगा।
ये भी पढ़ेंः Jagdeep Dhankhar Resignation: क्या है जगदीप धनकड़ के इस्तीफे का सच? हेल्थ कारण कितने वाजिब
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
3 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
5 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
5 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
6 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
6 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
7 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
7 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
7 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
8 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines