News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Jagdeep Dhankhar Resignation Inside Story: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन पद से इस्तीफा कर सभी को चौंका दिया। धनखड़ ने इस्तीफा पत्र में भले ही इसकी बुनियाद हेल्थ समस्याएं बताई हों, लेकिन विपक्ष और राजनीति के जानकार इसे मानने को तैयार नहीं है। जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति पद का कार्यकाल दो साल बाद अगस्त में पूरा होना था। उन्होंने अपने पहले संबोधन में कार्यकाल पूरा करने की बात कही थी। ऐसे में वक्त से पहले इस्तीफे का फैसला हजम नहीं आ रहा।
#BreakingNews | Vice President Jagdeep Dhankhar resigns citing health reasons@VPIndia #JagdeepDhankhar #VicePresident pic.twitter.com/ZMrVrpEa4J
— DD News (@DDNewslive) July 21, 2025
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ को पद से हटाने की पिछले साल हुई थी कोशिश, विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पर लगाए थे ये गंभीर आरोप
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे में सामने आए हेल्थ कारणों पर विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान जगदीप धनकड़ बिल्कुल ठीक नजर आ रहे थे। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने हेल्थ की बुनियाद पर इस्तीफा दिया है, शायद उनपर किसी बात का दवाब रहा होगा जो वह ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हुए हैं। वहीं, मानसून सत्र से पहले भी वो ऐसा कदम उठा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।
बे-ख़ुदी बे-सबब नहीं ग़ालिब
कुछ तो है जिस की पर्दा-दारी है pic.twitter.com/Ks81MBpuCP— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) July 21, 2025
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें:
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के पवन खेड़ा ने गालिब के शेअर को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। वे लिखते हैं बे-ख़ुदी बे-सबब नहीं ग़ालिब, कुछ तो है जिस की पर्दा-दारी है। वहीं, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी माना, किसी दबाव के चलते ही जगदीप धनखड़ इस्तीफे जैसा कदम उठाने को मजबूर हुए लगते हैं।
बुलंदी देर तक किस शख़्स के हिस्से में रहती है
बहुत ऊंची इमारत हर घड़ी खतरे में रहती है
~मुनव्वर राणा#JagdeepDhankhar— Prashant Singh (@par_shaant) July 21, 2025
---विज्ञापन---
हर दास्तां की कुछ अधूरी पंक्तियां होती हैं,
जो लफ़्ज़ों में नहीं, निगाहों में बयाँ होती हैं।जो सच लगता है, वो अक्सर “किस्सा” होता है,
असलियत तो पर्दे के पीछे खामोश खड़ी होती है।#JagdeepDhankhar | “जगदीप धनकड़” | #उपराष्ट्रपति | #vicepresident pic.twitter.com/JQwLR8JS58---विज्ञापन---— Alok Sharma (@Aloksharmaaicc) July 21, 2025
“इसी मोड़ पर आने का इंतज़ार था हमै… 🤷♂️
और उधर जिनका नाम था — वो कब, क्यों और कैसे निकल गए… पता ही नहीं चला! 👏💐
राजनीति है बाबू… यहाँ सस्पेंस भी स्क्रिप्ट का हिस्सा होता है!” 😎🔥 #JagdeepDhankhar #India #RajyaSabha #VicePrecident pic.twitter.com/vbq3UhcWcl— Kunal Nawariya (@realkunalnawa) July 21, 2025
बे-सुक़ूँ बे-वजह नहीं दिल में,
कुछ तो है जिस की आहट बाकी है।#JagdeepDhankhar#vicepresidentresigns pic.twitter.com/VhT9aKT2kG— SAURAV CHAURASIA (@rajsaurav53) July 21, 2025
सचमुच, धनखड़ जी ने दिखा दिया कि जब बात दिल की हो, तो उपराष्ट्रपति पद की कुर्सी भी हल्की पड़ जाती है। अब देखते हैं, अगला उपराष्ट्रपति कौन बनता है, या फिर धनखड़ जी ‘कमबैक’ प्लान कर रहे हैं, जैसे कोई बॉलीवुड हीरो, ‘पिक्चर अभी बाकी है!’#JagdeepDhankhar
— Manish Pandey (@ManishPandey) July 21, 2025
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।