जगदीप धनखड़ दिल की बीमारी से पीड़ित, जानिए हार्ट डिजीज के कारण और बचाव के तरीके

Jagdeep Dhankhar Health Issues: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस साल मार्च के महीने में दिल की बीमारी के चलते एम्स में भर्ती हुए थे। वहां उन्हें CCU वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में रखा था। आइए जानते हैं उनकी बीमारी के बारे में और किस स्थिति में इस वार्ड में रखा जाता है।

Source-ani

Jagdeep Dhankhar Health Issues: देश के उपराष्ट्रपति ने कल रात इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते पद से हटने का निर्णय लिया है जबकि उनके कार्यकाल को समाप्त होने में अभी 2 साल (2027) बाकी थे। धनखड़ इस साल मार्च में एम्स में दिल की समस्या के चलते भर्ती हुए थे। उन्हें CCU यानी कोरोनरी केयर यूनिट में रखा गया था। उनकी निगरानी एम्स के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर राजीव नारंग कर रहे थे। उस समय उनकी स्थिति गंभीर थी जिस वजह से उन्हें तत्काल रूप से उस वार्ड में रखा गया था। आइए जानते हैं उनकी बीमारी के बारे में।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने क्या कहा था?

मार्च में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने कहा था उम्र के लिहाज से उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। धनखड़ के साथ भी ऐसा था, भले ही परेशानी कम हो लेकिन उन्हें उनकी आयु के मुताबिक गंभीर मरीजों की श्रेणी में ही रखा जाता है। इसके अलावा, धनखड़ को हाई बीपी, थकान और कार्डियक स्ट्रेस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कब रखा जाता है CCU वॉर्ड में?

वैरी वेल हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीसीयू यूनिट में रखे गए मरीजों को हृदय संबंधी समस्याएं होती हैं, जिनमें आमतौर पर गंभीर, तेज या अस्थिर हार्ट प्रॉब्लम्स होती हैं। मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार लाया जा सके इसलिए इस वॉर्ड को स्पेशली बनाया गया है। सीसीयू यूनिट में मरीज को 24 घंटे देखभाल और निगरानी में रखा जाता है। धनखड़ CCU के क्रिटिकल कोरोनरी केयर यूनिट में रखे गए थे। इस यूनिट में तब रखा जाता है, जब वह इन हेल्थ कंडिशन्स का सामना कर रहा हो:

  • हार्ट फेलियर।
  • हार्ट अटैक।
  • दिल की धड़कनों का तेजी से असामान्य होना।
  • एनजाइना, जिसमें मरीज को लगातार छाती में दर्द होता है।
  • दिल की सर्जरी के बाद।
  • कार्डियक अरेस्ट के बाद।

इसके अलावा कई बार इस यूनिट में ऐसे रोगियों को भी रखा जाता है जो गंभीर किडनी प्रॉब्लम से जूझ रहे होते हैं या रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम फेस करते हैं। अगर फेफड़ों में खून जमने लगे या हाई बीपी की समस्या बहुत अधिक हो, तो भी इस वार्ड में रखा जाता है।

विज्ञापन

उम्र बढ़ने पर कौन-कौन सी दिल की बीमारियों का रिस्क बढ़ता है?

  • दिल की धमनियों की रुकावट की समस्या।
  • हार्ट फेलियर।
  • दिल की धड़कनों का अनियमित तरीके से कम या तेज होने की समस्या।
  • दिल के वाल्व मोटे या सख्त होना जिससे खून का सर्कुलेशन बिगड़ सकता है।
  • कार्डियक अरेस्ट या हार्ट अटैक।
  • कार्डियोमायोपैथी, जिसमें दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।

क्या है दिल की बीमारियों के शुरुआती संकेत?

  • इसका सबसे आम लक्षण है सीने में दर्द होना।
  • सांस लेने में तकलीफ होना।
  • सामान्य से ज्यादा थकान महसूस करना।
  • दिल की धड़कन का असामान्य तरीके से तेज होना।
  • कोल्ड स्वेट।
  • चक्कर आना।
  • शरीर के किसी अंग में दर्द होना जैसे कि पीठ, गर्दन, जबड़ा या पेट।

कैसे किया जा सकता है बचाव?

  • रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाएं जिसमें BP, कोलेस्ट्रॉल और शुगर की जांच होगी।
  • हेल्दी डाइट खाएं, कम नमक, लो फैट फूड्स और फल-सब्जियों का सेवन ज्यादा करें।
  • हल्का व्यायाम जैसे वॉक या योग करें।
  • तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें और नींद पूरी करें।
  • स्मोकिंग और शराब से परहेज करें।

ये भी पढ़ें- किसान परिवार से उपराष्ट्रपति के पद तक का सफर, ऐसा रहा जगदीप धनखड़ का कार्यकाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ