---विज्ञापन---

देश angle-right

जहाजों को डकैती से बचाने के लिए क्या कर रही नौसेना? वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने दिया जवाब

Indian Navy on Saving Ships From Pirates : भारतीय नौसेना का कहना है कि हमारी मुख्य भूमिका देश के समुद्री हितों की सुरक्षा करना है।

---विज्ञापन---

Indian Navy on Saving Ships From Pirates : भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने बुधवार को न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की। वाइस एडमिरल ने कहा कि भारतीय व्यापारिक जहाजों को समुद्री डकैती से बचाने के लिए फारस की खाड़ी, सोमालिया तट और अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना के युद्धपोत को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि  भारतीय नौसेना की प्रमुख भूमिका हमारे समुद्री हितों की रक्षा करना है। इसमें समुद्री मार्गों से होने वाले व्यापार की रक्षा करना भी शामिल है। मौजूदा समय में हिंद महासागर क्षेत्र में हमने अपने जहाजों को तैनात किया है।

---विज्ञापन---

लाल सागर, सोमालिया तट और अदन की खाड़ी में हुई घटना के बाद हमने यहां जहाज तैनात करना शुरू किया। हमने वहां बड़ी संख्या में युद्धक जहाज तैनात किए हैं, जिसमें कोलकाता श्रेणी के विध्वंसक, कई फ्रिगेट और दूसरे जहाज शामिल हैं।

---विज्ञापन---

नारी शक्ति को बढ़ावा दे रही नौसेना

वाईस एडमिरल ने न्यूज 24 से खास बातचीत में यह भी कहा कि हम नारी शक्ति को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा के रहे है। नौसेना में कुल 600 महिला अधिकारी हैं। यह संख्या आने वाले समय में और बढ़ने वाली है। महिला शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारियों को भी धीरे धीरे स्थाई कमीशन में रखा जा रहा है। अग्निवीर योजनाओं में महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है। एक हजार के करीब महिलाएं अग्निवीर नौसेना में शामिल की गई हैं।

ये भी पढ़ें: Ram Mandir के गर्भगृह का वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: धोनी भी लेंगे ‘प्राण प्रतिष्ठा समारोह’ में हिस्सा

ये भी पढ़ें: क्या आपको भी मिला है राम मंदिर का न्योता?

First published on: Jan 17, 2024 11:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola