---विज्ञापन---

वरुण गांधी क्या अब बंगाल से चुनाव लड़ेंगे? अधीर रंजन चौधरी ने दिया यह खास ऑफर

Varun Gandhi Adhir Ranjan Chowdhury: पीलीभीत से बीजेपी सांसद क्या अब बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? दरअसल, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने वरुण को खास ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि वरुण को टिकट इसलिए नहीं दिया गया, क्योंकि वे गांधी परिवार से आते हैं।

Varun Gandhi Adhir Ranjan Chowdhury: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से बीजेपी सांसद वरुण गांधी इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। इसकी वजह है उनका टिकट कटना। बीजेपी ने उनकी सीट से योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। माना जा रहा है कि वरुण गांधी निर्दलीय या सपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अब पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को कांग्रेस में आने का ऑफर दिया है, जिससे बीजेपी सांसद के बंगाल से चुनाव लड़ने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।

‘गांधी परिवार होने के कारण कटा वरुण का टिकट’

दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया है कि ‘गांधी परिवार’ से होने के कारण बीजेपी ने वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। उन्होंने कहा कि वरुण को अब कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। अधीर रंजन ने यह भी कहा कि अगर वरुण कांग्रेस में आते हैं तो हमें बेहद खुशी महसूस होगी।

---विज्ञापन---

‘वरुण गांधी की साफ-सुधरी छवि है’

मुर्शिदाबाद में मीडिया से बातचीत में बरहामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वरुण गांधी एक शिक्षित व्यक्ति हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि है। उन्हें बीजेपी ने इसलिए टिकट नहीं दिया, क्योकि वे गांधी परिवार से आते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें (कांग्रेस में) आना चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 13 कैंडिडेट, 9 नए चेहरे… UP में BJP ने क्यों काटा दिग्गजों का टिकट?

---विज्ञापन---

क्या वरुण गांधी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वरुण गांधी ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। उनका आरोप है कि उनके साथ छल किया गया है। अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में जो थे कांग्रेस के बागी, BJP ने उन्हें बनाया कैंडिडेट’; देखें उपचुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट

---विज्ञापन---

2009 से लगातार सांसद हैं वरुण गांधी

वरुण गांधी 2009 से लगातार सांसद हैं। वे इस समय पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद हैं। इससे पहले वे सुल्तानपुर से सांसद रह चुके हैं। वरुण ने 2009 में पीलीभीत, 2014 से सुल्तानपुर और 2019 में फिर से पीलीभीत सीट से जीत दर्ज की है। वे बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ बयान दिया था, जिसके बाद से ही यह माना जा रहा था कि उनका सीट टिकट कट सकता है।

यह भी पढ़ें: टिकट कटा पर लड़ेंगे वरुण गांधी, क्या बीजेपी के फैसले के खिलाफ जाएंगे?

First published on: Mar 26, 2024 02:27 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola