मंद‍िर..ट्रेन में ब्‍लास्‍ट, जब काशी में बम रखकर आतंक‍ियों ने दी धमकी, 'भारतीयों को नहीं सोने देंगे चैन से..'

Varanasi Blast case: 7 मार्च 2006 में देर शाम पहला ब्लास्ट बीएचयू के पास संकटमोचन हनुमान मंदिर में हुआ। इसके बाद वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में जोरदार धमाका हुआ। इस मामले में जून 2022 धमाकों के 16 साल बाद फैसला आया था।

Varanasi bomb Blast
विज्ञापन

Varanasi Blast case:वाराणसी में साल 2006 में एक के बाद एक सिलसिलेवार धमाके हुए थे। जिनमें कुल 28 लोगों की मौत हो गई थी और तकरीबन 101 लोग घायल हुए थे। पहला विस्फोट 7 मार्च को लंका एरिया में हुआ था। शाम करीब 6.15 बजे जब लोग ऑफिसों से अपने घर जा रहे थे तो यहां संकटमोचन मंदिर में धामाके की तेज आवाज के बाद अफरा तफरी मच गई।

पूरे देश को हिला दिया था

मंदिर के समीप ही बीएचयू है। धमाके के लिए मंगलवार का दिन चुना गया, उस दिन मंदिर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। मंदिर में धमाके बाद हर जगह धुंआ फैल गया, लोग मदद के लिए चिल्लाते हुए एक के ऊपर एक चढ़ते हुए बाहर की तरफ भागे। इसके बाद अभी दमकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग के लोग मंदिर में पहुंचकर बचाव कार्य कर रही थे कि करीब 6.30 बजे शहर के दशाश्वमेध घाट के पास कुकर बम मिला।

Advertisment

 

दर्ज की गई थीं तीन एफआईआर

अभी जांच एजेंसियां हालत को काबू करती इससे पहले वाराणसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी शिव गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में जोरदार धमाका हुआ। ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी, वह दिल्ली जा रही थी। धार्मिक नगरी में हुए इन धमाकों ने सभी को हिला दिया। वाराणसी सिलसिलेवार हुए बम धमाकों में यूपी पुलिस ने तीन मुकदमें दर्ज किए थे। बाद में इस मामले आतंकी वलीउल्लाह को पकड़ा गया था। जानकारी के अनुसार वलीउल्लाह प्रयागराज के फूलपुर गांव का मूल निवासी था।

विज्ञापन

16 साल बाद फैसला

मामले की जांच में पता चला कि तीनों मामलों में वलीउल्लाह ने अपने साथियों के साथ मिलकर बम धमाकों की साजिश रची थी। इस मामले में जून 2022 धमाकों के 16 बाद मास्टरमाइंड वलीउल्लाह को गाजियाबाद कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। दरअसल, वाराणसी के वकीलों ने वलीउल्लाह की तरफ से केस लड़ने के लिए इनकार कर दिया था। जिसके बाद यह केस इलाहाबाद कोर्ट से गाजियाबाद ट्रांसफर किया गया था। वलीउल्लाह कश्मीर के आंतकी संगठन लश्कर-ए-कहर का सक्रिय सदस्य था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ