UP and Tamil Nadu Bypolls 2025: लंबे इंतजार के बाद चुनाव आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इसी के साथ 2 राज्यों उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में उपचुनाव का भी ऐलान किया गया है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की हॉट सीट मिल्कीपुर और तमिलनाडु की सीट इरोड पर उपचुनाव करवाने की घोषणा की है।
कब होंगे चुनाव?
चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही यूपी की मिल्कीपुर सीट और तमिलनाडु की इरोड सीट पर उपचुनाव करवाए जाएंगे। 5 फरवरी को दोनों सीटों पर मतदान होगा और 8 फरवरी को इसके नतीजे सामने आएंगे।
यह भी पढ़ें- आसाराम बापू को किस आधार पर मिली जमानत? SC की शर्त से निराश हुए फॉलोवर्स
मिल्कीपुर में उपचुनाव
चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ यूपी की मिल्कीपुर सीट पर भी उपचुनाव होंगे। बता दें कि यह सीट सपा सांसद अवधेश प्रसाद की है। फैजाबाद से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में लंबे समय से इस सीट पर उपचुनाव का इंतजार हो रहा था।
सपा ने उतारा उम्मीदवार
मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर यूपी का सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मिल्कीपुर से अपना चुनावी उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बीजेपी ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
9 सीटों पर हुए थे उपचुनाव
बता दें कि नवंबर 2024 में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ चुनाव आयोग ने यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव करवाए थे। हालांकि इस लिस्ट में मिल्कीपुर का नाम शामिल नहीं था। ऐसे में सभी को मिल्कीपुर में चुनाव का इंतजार था, जो अब पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़ें- ‘इल्जामात का दौर चले…कोई गिला नहीं’, EVM पर सवाल उठाने वालों को चुनाव आयुक्त का शायराना जवाब
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
13 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
43 mins agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
1 hr agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
3 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
3 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
3 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
4 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
4 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
5 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines