हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अयोध्या राममंदिर में 14 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा कब? राम नवमी पर क्या-क्या होगा?

राम जन्मभूमि में राम नवमी की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। वहीं राम मंदिर परिसर में बनने वाले 14 मंदिरों का काम भी लगभग पूरा होने वाला है। तो आइए जानते हैं इन मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा कब होगी?

विज्ञापन

अयोध्या के राम मंदिर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। राम जन्मभूमि में जल्द ही 14 अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इन मंदिरों का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा मंदिर के गर्भगृह में राम दरबार की मूर्तियां भी स्थापित होंगी। साथ ही राम नवमी को लेकर भी मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

14 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा

राम जन्मभूमि परिसर में 14 मंदिरों का निर्माण चल रहा है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने हाल ही में इन मंदिरों की तस्वीरें साझा की हैं। खबरों की मानें तो मंदिर का 90% से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। 5 जून 2025 को गंगा दशहरा के मौके पर इन मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- महंगाई भत्ते पर आज बड़ा ऐलान करेगी सरकार! जानें कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

विज्ञापन

राम दरबार का उद्घाटन

राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने राम दरबार के लिए बने मंदिर की भी फोटो साझा की है। राम दरबार के लिए सिंहासन भी बन चुका है। यह सिंहासन माकरान के संगमरमर से बना है। 30 अप्रैल को राम दरबार में सभी मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।

राम नवमी को क्या होगा?

6 अप्रैल 2025 को राम नवमी का त्योहार है। ऐसे में राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने राम नवमी का शेड्यूल साझा किया है। इस दिन दोपहर 12:00 बजे रामलला का सूर्य तिलक भी देखने को मिलेगा। 4 मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर चमकेंगी।

विज्ञापन
राम नवमी 6 अप्रैल के कार्यक्रम समय
रामलला का अभिषेक सुबह 9:30 से 10:30 तक
पर्दा रहेगा सुबह 10:30 से 10:40 तक
रामलला का श्रृंगार सुबह 10:40 से 11:45 तक
भोग लगाने के लिए पर्दा लगेगा सुबह 11:45 से दोपहर 12:00 बजे तक
रामलला का जन्म, आरती और सूर्य तिलक दोपहर 12 बजे

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन भारत ने इन दो नेताओं को खोया, निधन पर पूरा देश रोया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola