महंगाई भत्ते पर आज बड़ा ऐलान करेगी सरकार! जानें कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग होने वाली है। इसमें सरकार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) पर बड़ा फैसला कर सकती है। आपको बता दें कि इसके पहले 2018 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई थी।

dearness allowance

देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आज बड़ा ऐलान हो सकता है। दरअसल, 19 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग की जाएगी। इस मीटिंग में सरकार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। हर साल सरकार 1 जनवरी और 1 जुलाई को महंगाई भत्ता रिवाइज करती है, जिसको देखते हुए संभावना जताई जा रही थी कि होली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी। इसको लेकर करोड़ों लोगों के मन में सवाल होगा कि महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी की जा सकती है? यहां समझिए पूरा समीकरण।

इसके पहले होली पर कर्मचारियों को DA को लेकर बड़े ऐलान का इंतजार था, लेकिन उनको निराशा हाथ लगी। अब ईद से पहले करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कितनी होगी बढ़ोतरी?

महंगाई भत्ते को लेकर कर्मचारी संगठनों ने सरकार से मांग की है। जिसमें उन्होंने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी तक बढ़ोतरी की मांग उठाई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में इस बार 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की खबरें सामने आई हैं। इस हिसाब से अगर अगर महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की जाती हैं, तो DA बढ़कर 55 फीसदी तक पहुंच जाएगा। पिछली बार महंगाई भत्ता 50 फीसदी था, जो बढ़कर 53 फीसदी तक पहुंच गया था। 2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ यह 55 पहुंच जाएगा।

सैलरी में कितनी बढ़ोतरी?

महंगाई भत्ते में 2 और 3 फीसदी की बढ़ोतरी से सैलरी पर कितना असर पड़ेगा? इसको आसान भाषा में समझिए। अगर महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो 18000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने 360 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 3 फीसदी बढ़ोतरी होती है, तो 540 रुपये महीना बैसिक सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। पिछले साल अक्टूबर महीने में महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। आपको बता दें कि सरकार 1 जनवरी और 1 जुलाई को महंगाई भत्ता रिवाइज करती है, लेकिन ऐलान बाद में किया जाता है। इसका बढ़ा हुआ पैसा एरियर को तौर कर्मचारियों को मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ