Mobile Operator Companies: भारत में मोबाइल उपभोक्ताओं के लिख अच्छी खबर है. जल्द ही फोन यूजर को उनके मोबाइल पर फोन करने वाले कॉलर का नाम दिखाई देने लगेगा. इसके लिए फोन यूजर को किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप्स पर निर्भर नहीं होगा. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार विभाग (DoT) के एक प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है. जिसमें कॉल करने वाले का असली नाम रिसीवर के मोबाइल फोन स्क्रीन पर दिखाई देगा. कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) नाम की इस सेवा का उद्देश्य इनकमिंग कॉल में पारदर्शिता लाना और उपयोगकर्ताओं को कॉल का जवाब देने से पहले सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद करना है.
देश के सभी मोबाइल उपयोगकओं के लिए होगी सुविधा
मोबाइल फोन में CNAP खुद से ही कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम दिखाएगा. सिम सत्यापन के समय दिए गए डॉक्यूमेंट के आधार पर दूरसंचार ऑपरेटर के पास दिए गए नाम खुद आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा. पहचान से संबंधी यह जानकारी सीधे दूरसंचार कंपनियों के आधिकारिक ग्राहक डेटाबेस से आएगी. जिससे कॉल करने वाले की सटीक जानकारी मिल सकेगी. यह प्रणाली भारत के दूरसंचार नेटवर्क में सरकार समर्थित कॉलर आईडी प्रणाली के रूप में कार्य करेगी. ट्राई द्वारा कहा गया है कि यह सुविधा देश भर के सभी मोबाइल उपयोगकओं के लिए डिफॉल्ट रूप से दी जाएगी. हालांकि, जो ग्राहक इसका उपयोग नहीं करना चाहते हैं, वे अपने मोबाइल सिम कंपनी से संपर्क करके इसे बंद करा सकते है. यह प्रणाली प्रयोग से उपयोगकर्ताओं को धोखाधड़ी और स्पैम से भी बचाता है.
यह भी पढ़ें- BGMI फैंस की लगी ‘लॉटरी’! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
स्कैम कॉल्स के खतरे को कम करेगा CNAP
ट्राई ने एक बयान में बताया कि CNAP स्पैम और स्कैम कॉल्स के बढ़ते खतरे को कम करने में मदद करेगा, क्योंकि यह कॉल आने से पहले ही कॉल करने वाले का नाम बता देगा. कहा कि “इस उपाय से कॉल करने वाले पक्ष को कॉल का जवाब देने या न देने के बारे में सोच-समझकर निर्णय लेने का मौका मिलेगा.” हाल में भारतीय दूरसंचार नेटवर्क कॉल आने पर केवल नंबर दिखाई देता है. जिसे कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन (CLI) कहा जाता है. मौजूदा दूरसंचार लाइसेंसों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है. जिसके तहत कॉल करने वाले का नाम दिखाना अनिवार्य हो. CNAP प्रणाली के आने से इसमें बदलाव होगा और नाम पहचान के लिए एक समान मानक तैयार होगा. जो बिना किसी थर्ड पार्टी एप्लिकेशन की आवश्यकता के, स्मार्टफ़ोन और बेसिक फ़ोन दोनों पर समान रूप से काम करेगा.
सभी मोबाइल ऑपरेटर कंपनियों को निर्देश
इसके लिए देश के सभी मोबाइल ऑपरेटर कंपनियों को अब एक कॉलिंग नेम (CNAM) डेटाबेस बनाना और उसका रखरखाव करना होगा. जो प्रत्येक ग्राहक के सत्यापित नाम को उसके फ़ोन नंबर से मैप करेगा. जब किसी को कॉल जाएगी, तो उस कॉल को ऑपरेट करने वाली मोबाइल कंपनी इस डेटाबेस की दोबारा जांच करेगी और कॉल प्राप्तकर्ता के डिवाइस पर कॉल करने वाले का सत्यापित नाम प्रदर्शित करेगा. इस सुविधा को हरी झंडी देने से पहले, दूरसंचार विभाग ने चुनिंदा शहरों में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सुविधा का परीक्षण किया था. परीक्षण के चरण में कई तकनीकी चुनौतियां सामने आईं थी. जिनमें आवश्यक सॉफ़्टवेयर पैच की कमी और अतिरिक्त नेटवर्क अपग्रेड की आवश्यकता शामिल थी.
यह भी पढ़ें- Aadhaar Card Rules Change: आधार कार्ड को लेकर एक नवंबर से मिलेगी बड़ी सुविधा, बदल जाएंगे नियम
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
1 hr ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
3 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
3 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
4 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
4 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
5 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
5 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines