Aadhaar Card Rules Change: आधार कार्ड को लेकर एक नवंबर से मिलेगी बड़ी सुविधा, बदल जाएंगे नियम

Aadhaar Card New Rules Apply on 01 November 2025: आधार कार्ड को लेकर बड़ा फैसला हुआ है. एक नवंबर से आधार कार्ड को लेकर कई अहम बदलाव लागू होंगे. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से किए इन बदलावों को आधार कार्डधारकों के लिए जानना बेहद जरूरी है.

Aadhaar Card | Biometric Updation | UIDAI

एक जनवरी 2025 से सितंबर 2025 तक आधार कार्ड को लेकर 5 बदलाव हो चुके हैं.

Aadhaar Card New Rules Apply on 01 November 2025: आधार कार्डधारकों के लिए कई अहम बदलाव 1 नवंबर से पूरे भारत में लागू होंगे. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की नई व्यवस्था के तहत अब लोग घर बैठे ही अपना नाम, एड्रेस, बर्थडे और मोबाइल नंबर जैसी ज़रूरी निजी जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे. अभी तक कार्डधारकों को इस काम को जगह-जगह बनी दुकानों पर पैसे देकर करवाना पड़ता था. अब कार्ड होल्डर्स को किसी भी अपडेशन के लिए आधार नामांकन केंद्रों पर जाने की ज़रूरत नहीं होगी. नए बदलाव का उद्देश्य आधार सेवाओं को तेज़, सरल और ज़्यादा सुरक्षित बनाना है.

विज्ञापन

पहचान के लिए सरकारी दस्तावेज जरूरी

UIDAI की नई व्यवस्था के तहत कार्ड होल्डर्स को किसी भी अपडेशन के लिए अपनी पहचान के लिए जुड़े किसी सरकारी दस्तावेज का प्रयोग करना होगा. इसमें पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र जैसे आधिकारिक सरकारी दस्तावेज भी काम आ सकते हैं. इंटरलिंक वैरिफकेशन सिस्टम से आपका डाटा अपडेट भी होगा और सुरक्षित भी रहेगा. इसके अलावा इनरोलमेंट सेंटर्स पर फीस स्ट्रक्चर में भी बदलाव किया गया है. कार्ड होल्डर अपनी सुविधा के आधार पर ऑनलाइन और ऑफलाइन विकल्पों में से चयन कर सकते हैं.

विज्ञापन

आधार कार्ड और पैन कार्ड में इंटर लिंक अनिवार्य

नए नियमों के तहत सरकार ने 31 दिसंबर 2025 तक आधार को पैन से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है. ऐसा न करने पर 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड इलवेलिड हो जाएगा. नए पैन आवेदकों के लिए अब आधार आइडेंटिफिकेशन जरूरी होगा. इसके अलावा केवाईसी की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है. बैंक और फाइनांशियल इस्टीट्यूशन ओटीपी, वीडियो केवाईसी या आमने-सामने बैठाकर पहचान वेरिफिकेशन कर सकते हैं, जिससे यह प्रक्रिया तेज़, कागज़ रहित और अधिक सुरक्षित हो जाएगी.

आधार के फीस स्ट्रक्चर में क्या-क्या होगा बदलाव

  • ड्रेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल, ईमेल): 75 रुपये
  • बॉयोमीट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन, फोटो): 125 रुपये
  • 5 से 7 साल और 15 से 17 साल के बच्चों के लिए ड्रेमोग्राफिक अपडेट मुफ्त
  • दस्तावेज अपडेशन: सेंटर्स पर 75 रुपये, 14 जून तक ऑनलाइन मुफ्त
  • आधार कार्ड का प्रिंट: 40 रुपये
  • घर बैठे आधार कार्ड बनवाना हो तो 700 रुपये पहले मेंबर के लिए, उसी पते पर हर अतिरिक्त मेंबर के लिए 350 रुपये अतिरिक्त

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ