पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर से गर्माहट महसूस की जा रही है। सीएम नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। या यूं कहें तो दोनों अब खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। कुशवाहा को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं वो जेडीयू को फिर से छोड़ सकते हैं। हालांकि बुधवार को उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को बड़का भाई बताते हुए पलटवार किया और पार्टी छोड़ने की अटकलों पर विराम लगाया है।
अपना हिस्सा छोड़कर….?
उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को अपना बड़ा भाई कहा है। साथ ही JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वो अपना हिस्सा छोड़कर नहीं जाएंगे। कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बड़ा अच्छा कहा भाई साहब आपने…! ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले। ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर….?
और पढ़िए – कमल हसन की राजनीतिक पार्टी की वेबसाइट हैक, कांग्रेस में विलय की खबर हुई पोस्ट
नीतीश कुमार ने किया था पलटवार
उपेंद्र कुशवाहा पार्टी से खफा चल रहे हैं। वो लगातार JDU के शीर्ष नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं। इसपर नीतीश कुमार ने उनपर पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि कुशवाहा के लगाए सभी आरोप गलत हैं। हमारी पार्टी कमजोर नहीं हुई है. पार्टी का कोई भी सदस्य अन्य किसी पार्टी के संपर्क में नहीं है। नीतीश ने यह भी बोल दिया था कि मैंने किसी को नहीं रोका है, नेता अपनी इच्छा से आ और जा सकते हैं। नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को बीजेपी के संपर्क में होने का संदेह जताया था। कुमार जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कुशवाहा के उस दावे को खारिज किया कि पार्टी हाल के दिनों में कमजोर हो गई है और पार्टी के वरिष्ठ नेता बीजेपी के संपर्क में हैं।
और पढ़िए – दिल्ली की सड़क फिर ‘लहूलुहान’, स्कूटी को टक्कर मार कार से 350 मीटर तक घसीटा, एक शख्स की मौत
कुशवाहा से दिल्ली में मिले थे BJP के नेता?
बता दें कि पिछले हफ्ते उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली के एम्स में रुटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए थे, तब उनसे मुलाकात करने बिहार बीजेपी के तीन नेता पहुंचे थे। इसके बाद से ये अटकलें लगाई जाने लगी की कुशवाहा बीजेपी के संपर्क में हैं और वो फिर से बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं। हालांकि कुशवाहा ने इसे खारिज कर दिया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
45 mins agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
1 hr agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
2 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
3 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
3 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
5 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
6 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
7 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
9 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines