जल्लाद बना पति, प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन और पीट-पीट कर ले ली जान; रूह कंपा देगा ये खौफनाक मर्डर

Firozabad Murder Case Husband Killed Wife Brutly: यूपी के फिरोजाबाद में हुए हत्याकांड ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। पति ने 28 वर्षीय पत्नी की बेहद बेरहमी के साथ पीट-पीट कर जान ले ली।

West Bengal Bardhaman Murder

Firozabad Murder Case Husband Killed Wife Brutly: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक रूह कंपाने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत्त एक पति ने पत्नी को इतनी दर्दनाक मौत दी कि सुनने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आम लोगों के साथ-साथ पुलिस भी इस दरिंदगी को देखकर दंग रह गई है। 28 वर्षीय रेशमा की उसके पति ने ही पीट-पीट कर जान ले ली। वहीं जब पुलिस ने रेशमा के शव का पोस्टमार्टम करवाया तो जो सामने आया उसने सभी के होश उड़ा कर रख दिए।

विज्ञापन

पत्नी को जान से मारा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेशमा के शरीर पर चोट के निशान थे। सोमवार की रात उसका अपने पति सुरजीत से झगड़ा हो गया। नशे में धुत्त सुरजीत ने आव देखा ना ताव, बस रेशमा के हाथ पैर बांधे और उसे पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं सुरजीत ने रेशमा के प्राइवेट पार्ट में बेलन डाल दिया। सुरजीत की दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई। उसने रेशमा को दांतों से काटा और बेल्ट से मार-मार कर उसकी जान ले ली। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

10 साल पहले हुई थी शादी

बता दें कि 28 साल की रेशमा ने 10 साल पहले सुरजीत से शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों में लड़ाई-झगड़े की खबर आम हो गई थी। सुरजीत को शराब पीने की आदत थी, जिसके कारण रेशमा और सुरजीत में अक्सर लड़ाई होती थी। सोमवार की रात को भी सुरजीत नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। इस दौरान किसी बात को लेकर रेशमा से उसकी बहस हो गई। सुरजीत के सिर पर गुस्सा इस कदर सवार हुआ कि उसने हैवानियत की सारी हद पार कर दी।

विज्ञापन

Firozabad Murder Case

पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि रेशमा का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। रेशमा की जान लेने के बाद सुरजीत मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के दौरान रेशमा के पेट से बेलन निकला। इसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सुरजीत ने हत्या से पहले रेशमा के प्राइवेट पार्ट में बेलन डाल दिया था।

विज्ञापन

भाई ने दर्ज की शिकायत

रेशमा के भाई अवधेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अवधेश ने सुरजीत के साथ-साथ उसके भाई संदीप और प्रशांत को भी हत्या का आरोपी बताया है। पुलिस ने सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ