Gangrape in running Car UP:बीते दिन उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से चलती गाड़ी में युवती संग गैंग रेप की खबर सामने आई थी। इस घटना से पूरे सूबे में हड़कंप मच गया था। 6 युवकों पर चलती गाड़ी में 1 युवती संग गैंगरेप करने का आरोप था। हालांकि सच सामने आया तो पुलिस के भी होश उड़ गए। पीड़िता को बचाने पहुंची पुलिस से खुद युवती ने कहा कि वो अपनी मर्जी से कार में है और उसके साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई है। पुलिस ने जिसे गैंगरेप समझा वास्तव में वो एक सैक्स रैकेट निकला। आरोपियों में बैंक कर्मी भी शामिल है।
आपत्तिजनक हालत में मिले युवक और युवती
दरअसल यह मामला कल यानी 23 सितंबर को सामने आया था। अंबेडकरनगर के हरैया बाइपास के पास एक चलती कार रुकी। कार की खिड़की खुली हुई थी और अंदर का दृष्य देखकर सभी के होश उड़ गए। अंदर 6 युवक और 1 युवती मौजूद थे। सभी युवक आपत्तिजनक हालत में नजर आए। वहीं महिला भी पुरुषों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिली। इस दृष्य को देखकर लोग हैरान रह गए। लोगों को लगा यह गैंगरेप का मामला है। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर युवकों को धर दबोचा।
यह भी पढ़ें- Video: बुजुर्ग दंपति ने प्लेन में की ऐसी हरकत, एयरलाइन ने उनके सफर करने पर ही लगाया बैन
छानबीन में हुआ खुलासा
पुलिस की पूछताछ में पीड़ित युवती ने बताया कि यह गैंगरेप नहीं है। सभी युवकों ने उसे यह देहव्यापार करने के लिए 5-6 हजार रुपये देने का वादा किया है। यह सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस सभी को थाने ले गई। उनकी कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि 6 युवकों में बैंक ऑफ बड़ोदा का कैशियर भी शामिल था। इस सैक्स रैकेट का हिस्सा रहे सतीश कुमार, शिवम यादव, अमृत लाल, पवन, मुकेश यादव और ऋतिक नाम के युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं युवती का नाम निशा है। पुलिस ने सभी का मेडिकल टेस्ट करवाया है। सैक्स रैकेट के आरोपों के तहत सभी को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से दहला जापान; सुनामी आने का खतरा मंडराया, खाली कराए जा रहे समुद्र तटीय इलाके
संबंधित खबरें
'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
14 mins agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
42 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
45 mins agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
3 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines