---विज्ञापन---

देश angle-right

गाड़ियों में छह एयरबैग को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिया यह बड़ा बयान

Six Airbags In Car: कारों में फ्रंट सीट और रियर सीट पर मिलाकर कुल छह एयरबैग अनिवार्य करने की चर्चा लंबे समय से चल रही है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इन चर्चाओं पर लगाम लगा दिया है। केंद्रीय मंत्री ने अपने इस बयान में स्पष्ट किया है कि केंद्र […]

---विज्ञापन---

Six Airbags In Car: कारों में फ्रंट सीट और रियर सीट पर मिलाकर कुल छह एयरबैग अनिवार्य करने की चर्चा लंबे समय से चल रही है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इन चर्चाओं पर लगाम लगा दिया है। केंद्रीय मंत्री ने अपने इस बयान में स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार चार पहिया गाड़ियों में यात्री सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग का सुरक्षा नियम को अनिवार्य नहीं करेगी।

नए क्रैश टेस्ट नियम लागू

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस साल की शुरुआत में नए क्रैश टेस्ट नियम लागू किया है। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद अब सरकार कारों में सुरक्षा के लिए छह एयरबैग के सुरक्षा नियम को अनिवार्य नहीं करेगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा था कि कई वाहन निर्माता कंपनी पहले से ही अपनी कारों में छह एयरबैग दे रही हैं।

---विज्ञापन---

Union Transport Minister Nitin Gadkari

Union Transport Minister Nitin Gadkari

---विज्ञापन---

छह एयरबैग अनिवार्य हो जाएंगे

बता दें गाड़ियों में काफी समय से सुरक्षा को लेकर छह एयरबैग करने की जरूरत महसूस की जा रही है। पहले यह चर्चा थी कि आगामी 1 अक्तूबर 2023 से कारों में छह एयरबैग अनिवार्य हो जाएंगे। लेकिन अब इन कयासों पर केंद्रीय मंत्री के बयानों पर विराम लग गया है।

यह भी जानें

केंद्र सरकार की ओर से साल 2022 में कारों में छह एयरबैग करने का निर्णय लिया गया था। सोशल मीडिया पर इस बारे में बताया गया था। पूर्व में दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि यात्री कारों (एम -1 श्रेणी) में न्यूनतम 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाले प्रस्ताव को लागू करने का निर्णय लिया गया है।

---विज्ञापन---

इसलिए उठी थी एयरबैग बढ़ाने की मांग

कार हादसों में लगातार बढ़ रहे जान के जोखिमों को देखते हुए एयरबैग बढ़ाने की मांग उठ रही थी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि कंपनियां निर्यात होने वाली कारों में तो छह एयरबैग देती हैं, लेकिन जब वही यूनिट भारत के लिए बनाई जाती है तो उसमें केवल चार एयरबैग ही दिए जाते हैं।

First published on: Sep 13, 2023 06:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola