Nitin Gadkari News: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खुलासे पर शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेता संजय राउत ने कहा है कि त्याग करने से ही स्वतंत्रता बचेगी और किसी विरोधी दल के नेता ने ऐसा ऑफर दिया होगा, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। दरअसल नितिन गडकरी ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष के एक नेता उन्हें प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।
इसी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि नितिन गडकरी बीजेपी के सर्वमान्य नेता हैं और प्रधानमंत्री पद के लिए जोड़-तोड़ करो, ऐसा उन्हें किसी ने कहा होगा, ऐसा मुझे नहीं लगता। लेकिन इस देश में जिस तरह से तानाशाही चल रही है, और पिछले दस साल से जिस तरह की इमरजेंसी है। उससे जुड़ाव मत रखो… अगर इस तरह की भूमिका उनके सामने किसी विपक्षी नेता ने रखी होगी, तो इसमें मुझे कुछ गलत नहीं लगता। नितिन गडकरी लोकतंत्र को चोट पहुंचाने वालों के खिलाफ मुखर रहे हैं, इसलिए अगर कोई विरोधी पक्ष का प्रमुख नेता, जिस नेता को वह बहुत मानते हैं, उन्होंने कोई सलाह दी होगी, तो इसमें किसी को कोई ज्यादा दर्द नहीं होना चाहिए।
राउत ने कहा कि 1977 में जगजीवन राम ने कांग्रेस पार्टी से इन्हीं मूल्यों के चलते इस्तीफा दिया था और इंदिरा गांधी की हार हुई थी। अगर देश में स्वतंत्रता, लोकतंत्र और न्यायपालिका को बनाए रखना है तो कुछ लोग, जो सत्ता में हैं, उनका त्याग करने से ही स्वतंत्रता मिलेगी।
‘पीएम पद के लिए हम आपका सपोर्ट करेंगे’
गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन एक व्यक्ति ने मुझसे कहा था कि यदि आप प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं तो हम आपका सपोर्ट करेंगे। मैंने कहा, आप हमारा सपोर्ट क्यों करेंगे और मैं आपका सपोर्ट क्यों लूं। मेरे जीवन का लक्ष्य प्रधानमंत्री बनने का नहीं है। मैं अपनी विचारधारा और संगठन के प्रति ईमानदार हूं और मैं किसी पद के लिए इससे समझौता नहीं करूंगा, क्योंकि मेरी प्रतिबद्धता मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। गडकरी ने कहा कि ये प्रतिबद्धता ही भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
हालांकि नितिन गडकरी ने बहुत विस्तार से नहीं बताया कि उन्हें किस विपक्षी नेता ने ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जब ऐसा लग रहा था कि बीजेपी अपने दम पर बहुमत नहीं हासिल कर पाएगी, और सरकार बनाने के लिए उसे किसी पार्टी के समर्थन की दरकार होगी, तब उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए सपोर्ट का ऑफर मिला था।
संबंधित खबरें
'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
52 mins agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
2 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
2 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
4 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
6 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
7 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
7 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
8 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
15 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines