Z Plus security to Kerala Governor Arif Mohammad Khan: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को Z+ सुरक्षा दी गई है। राज्यपाल की सुरक्षा अब सीआरपीएफ के जवान करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें यह सुरक्षा दी है। यह जानकारी केरल गवर्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। केरल गवर्नर के ऑफिशियल एक्स हैंडल से कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केरल राजभवन को सूचित किया है कि सीआरपीएफ का जेड+ सुरक्षा कवर राज्यपाल को दिया जा रहा है।
बता दें कि जेड प्लस सुरक्षा देश के चुनिंदा लोगों को ही मिलती है। यह सबसे उच्च श्रेणी की सुरक्षा मानी जाती है। इसमें 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। वे अत्याधुनिक हथियार लेकर 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करते हैं। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कुछ ही लोगों को यह सुरक्षा मिली है। बहुत कम वीआईपी को यह सुरक्षा दी जाती है।
ये भी पढ़ें-Kerala के गर्वनर भड़के, बीच सड़क बैठे; बोले- PM मोदी को फोन मिलाओ, अमित शाह से बात कराओ
क्या है पूरा मामला
राज्य में सत्तारूढ़ CPI (M) की छात्र शाखा स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर काले झंडे लहराए। घटना आज यानी शनिवार की है। इसके बाद राज्यपाल ने कोल्लम जिले के निलामेल में सड़क किनारे धरना दिया। राज्यपाल ने आंदोलन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने पुलिस पर नाराजगी भी जताई थी।
राज्यपाल ने सरकार और पुलिस पर कई आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि पुलिस एसएफआई कार्यकर्ताओं को संरक्षण दे रही है। उन्होंने धरने से उठने से भी इनकार कर दिया था। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
ये भी पढ़ें-Elections 2024: भाजपा चुनावी मोड पर, JP नड्डा ने जारी की नए चुनाव प्रभारियों-सह प्रभारियों की लिस्ट
संबंधित खबरें
PM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
29 mins ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
39 mins ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
2 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
4 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
5 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
5 hrs agoLIVE: आज भुवनेश्वर जाएंगे PM मोदी, RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
5 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
13 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
14 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines