Union Cabinet Meeting: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के तुरंत बाद ये बैठक होने वाली है। बता दें कि मंगलवार को संपन्न भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को और भी बड़े बहुमत से जीतेगी। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने के लिए वापस आएंगे।
और पढ़िए – की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज; नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के तारीखों का होगा ऐलान
राजनाथ सिंह ने रखा था नड्डा के कार्यकाल के विस्तार का प्रस्ताव
सूत्रों के अनुसार, नड्डा के विस्तार का प्रस्ताव केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखा था और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस पर सहमति व्यक्त की। सूत्रों ने कहा कि इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भविष्य में मजबूत सांस्कृतिक राष्ट्रीय एकता के लिए काशी-तमिल संगमम जैसे और आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने को कहा।
और पढ़िए – केंद्रीय गृह मंत्री बोले- पिछली सरकारों की तरह मोदी सरकार वोट बैंक देखकर नीतियां नहीं बनाती
देश को एक सूत्र में बांधने वाले कार्यक्रमों पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से काशी-तमिल संगम जैसे और कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर देने को कहा, ताकि सभी राज्य अपनी संस्कृति, सभ्यता और विरासत को एक-दूसरे के साथ साझा करें और देश सांस्कृतिक रूप से एकता के एक धागे में एकजुट हो सके। सूत्रों ने कहा कि उपस्थित लोगों ने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा पेश किए गए नौ सूत्री राजनीतिक प्रस्ताव पर भी चर्चा की।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
51 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
1 hr ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
3 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
4 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
5 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
5 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines