Ujjwala Yojna: मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 200 रुपए प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी को मंजूरी दी है। यानी अब एक साल तक 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की रिफिल पर 200 रुपए सब्सिडी दी जाएगी। एक साल में 12 गैस सिलेंडर ले सकते हैं।
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इससे 9.59 करोड़ लाभार्थियों को राहत मिलेगी। मंत्री ने कहा कि इससे 2022-23 में कुल 6,100 करोड़ रुपये और 2023-24 के लिए 7,680 करोड़ खर्च आएगा। सब्सिडी सीधे खाते में आएगी।
महंगाई से राहत दिलाना हमारा लक्ष्य
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) पहले से ही 22 मई, 2022 से यह सब्सिडी प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि तमाम कारणों से एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज वृद्धि हुई है। ऐसे में पीएमयूवाई लाभार्थियों को एलपीजी की उच्च कीमतों से बचाना महत्वपूर्ण है।
एलपीजी की खपत में बढ़ोत्तरी हुई
पीएमयूवाई उपभोक्ताओं की औसत एलपीजी खपत 2019-20 में 3.01 रिफिल से 20 प्रतिशत बढ़कर 2021-22 में 3.68 हो गई है।
बता दें कि सरकार ने मई 2016 में निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की थी।
यह भी पढ़ें: मोदी जैसा लीडर दुनिया के कई देशों में चाहिए, स्टॉप TB पार्टनरशिप की डायरेक्टर लुसिका ने की प्रधानमंत्री तारीफ की
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
2 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
4 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
5 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
5 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
6 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
7 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
8 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
9 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
9 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines