UAE Visa on Arrival Service for Indians: भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अब एक और देश भारतीयो को वीजा ऑन अरावइल की सर्विस देगा। अब तक सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा ने भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सर्विस दे रखी है, लेकिन अब भारतीय वीजा ऑन अराइवल सर्विस पर दुबई घूम सकते हैं, क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल सर्विस देने का ऐलान कर दिया है।
ऐसे में अब उपरोक्त 6 देशों में ग्रीन कार्ड या रेजिडेंट परमिट होल्डर भारतीय नागरिक UAE में वीजा ऑन अराइवल सर्विस के लिए पात्र हैं। इस घोषणा से भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए UAE और दुबई घूमने के मौके बढ़ गए हैं। बिजनेस करने वालों को भी इससे काफी फायदा होगा, वहीं सऊदी अरब के टूरिज्म सेक्टर को भी अच्छी ग्रोथ मिलेगी।
13 फरवरी से शुरू हो चुकी सर्विस
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीयों के लिए UAE की वीजा ऑन अराइवल सर्विस 13 फरवरी 2025 से लागू हो गई है। यह सर्विस पहले से संयुक्त राज्य अमेरिका (US), यूरोपीय संघ के सदस्य देशों और यूनाइटेड किंगडम (UK) के परमानेंट रेजिडेंट परमिट होल्डर भारतीय नागरिकों के लिए लागू थीं, वहीं अब 6 देशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों को भी यह सर्विस मिलेगी।
लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी, जिनमें कम से कम 6 महीने की वैधता वाला वैध पासपोर्ट, वैध वीजा, रेजिडेंट परमिट या ग्रीन कार्ड शामिल है। UAE की इस पहल का उद्देश्य भारतीय नागरिकों के लिए देश की यात्रा को सरल बनाना तथा संयुक्त अरब अमीरात में रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है।
3 कैटेगरी में मिलेगी नई वीजा सर्विस
रिपोर्ट के अनुसार, UAE भारतीयों को 3 कैटेगरी में वीजा सर्विस उपलब्ध कराएगा। 4 दिवसीय वीजा ऑन अराइवल के लिए कीमत AED100 है। 14-दिवसीय वीजा ऑन अरावइल के लिए AED250 और 60 दिवसीय वीजा ऑन अरावइल के लिए AED250 है। सिंगल टाइम टूरिस्ट वीजा 30 दिन या 60 दिन के लिए वैध होता है।
मल्टी एंट्री टूरिस्ट वीजा 30 दिन या 60 दिन के लिए वैध होता है। मल्टी एंट्री वीजा 5 साल के लिए भी हो सकता है। एक ट्रांजिट वीजा 48 घंटे और दूसरा 96 घंटे के लिए वैलिड होता है। वीजा ऑन अरावइल राष्ट्रीयता के आधार पर 30 या 90 दिन के लिए वैध होता है। Gulf Cooperation Council (खाड़ी सहयोग परिषद) में शामिल देशों के निवासियों के लिए ई-वीजा की सर्विस है।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
32 mins agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
2 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
3 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
4 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
4 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
5 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
6 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
8 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines