फ्लाईदुबई घटना में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के डिप्टी पीएम शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने शनिवार को अस्पताल में मुलाकात की. डिप्टी पीएम राशिद ने संकट की घड़ी में स्मित मच्छार के साहस, जिम्मेदारी और यात्रियों की जान बचाने के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ‘हमें आप पर गर्व है’. यूएई सरकारी की ओर से भी भारतीय पायलट का आभार जताया गया.
डिप्टी पीएम एक्स पर शेयर की मुलाकात की तस्वीरें
यूएई के डिप्टी पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने मानवता की मिसाल पेश की. उन्होंने कहा कि यूएई की लीडरशिफ की ओर से कैप्टन मच्छार को पूरा सम्मान दिया जाता है. उन्होंने कहा कि यूएई को गर्व है कि स्मित मच्छार उसकी एयरलाइन इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उन्होंने संकट के समय जिस तरह जिम्मेदारी निभाई, वह देश की मानवता के लिए शांति और मानव जीवन को महत्व देने वाली भावना को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: पिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
अब कैसे ही स्मित मच्छार की तबीयत?
यूएई में भारतीय दूतावास ने बताया कि कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में लगातार सुधार हो रहा है और उनका इलाज अच्छी तरह चल रहा है. दूतावास के मुताबिक स्मित मच्छार के परिवार और यूएई के स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और उन्हें हर जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है. साथ ही, यूएई सरकार की ओर से दी जा रही मेडिकल सुविधाओं के लिए दूतावास ने आभार जताया और कैप्टन स्मित के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की.
घायल होने के बावजूद खोला कॉकपिट का दरवाजा
फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में कथित तौर पर ओमानी को-पायलट द्वारा किए गए जानलेवा हमले में घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोला. ओमान को-पायलट की पहचान हमाम अल-हमामी के रूप में हुई है. कॉकपिट का दरवाजा खुलने के बाद कुछ यात्री अंदर पहुंचे और उन्होंने आरोपी को-पायलट को काबू में किया और विमान में मौजूद दूसरे पायलटों ने इसके बाद उड़ान की कमान संभाली.
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
1 hr agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
2 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
3 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
4 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
5 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
7 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
7 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines