UAE On Flydubai Attack: यूएई ने 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई घटना को ‘आतंकवादी’ हमला बताया है. उनका कहना है कि को-पायलट ने क्रैश एक्स (कुल्हाड़ी) से इंडियन कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया और विमान पर कब्जा करने की कोशिश की. सरकारी समाचार एजेंसी WAM के मुताबिक, UAE के प्रॉसिक्यूटर जनरल हमद सैफ अल शम्सी ने शनिवार, 3 अक्तूबर 2026 को ये जानकारी दी.
कॉकपिट के अंदर क्या हुआ?
दुबई से तेल अवीव जा रहे बोइंग 737 विमान में 170 से ज्यादा लोग सवार थे, तभी उड़ान के दौरान को-पायलट ने कथित तौर पर स्मिथ मच्छार पर हमला कर दिया. इसके बाद विमान तेजी से नीचे की ओर जाने लगा और काफी ऊंचाई खो दी, जिसके बाद उस पर दोबारा कंट्रोल पाया गया. घायल होने के बावजूद मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे दूसरे लोग बीच-बचाव कर पाए और हमलावर को काबू में कर सके. आखिरकार विमान का रुख सऊदी अरब के तबुक शहर की तरफ मोड़ा गया, जहां फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. बाद में मच्छार को इलाज के लिए UAE ले जाया गया और बताया जा रहा है कि वो रिकवर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- स्मित मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
हमले में ‘क्रैश एक्स’ का यूज
UAE के प्रॉसिक्यूटर ने बताया कि जांचकर्ताओं को पता चला है कि आमानी को-पायलट ने हमले के दौरान विमान की इमरजेंसी क्रैश एक्स का इस्तेमाल किया और फिर फ्लाइट कंट्रोल पर कब्जा करने की कोशिश की. क्रैश एक्स विमान के कॉकपिट में रखा जाने वाला एक इमरजेंसी इक्विपमेंट है, जिसका इस्तेमाल आपात स्थिति में केबिन के ढांचे को काटने जैसे सिचुएशन में किया जाता है. हमले के पीछे की असल वजह और संभावित कनेक्शन समेत घटना से जुड़े हालात की जांच अभी जारी है. अधिकारी जांच के हिस्से के तौर पर फिजिकल और डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ‘मुझे मार डालो’, पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
ओमानी को-पायलट की जांच
ओमानी को-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमम अल-हम्मामी के तौर पर हुई है. इससे पहले उसका बैकग्राउंड और पिछली नौकरी को लेकर सवाल उठाए गए थे. हालांकि अधिकारियों ने अभी तक पब्लिकली से ये कंफर्म नहीं किया है कि उसने अकेले ये कदम उठाया या किसी चरमपंथी संगठन से उसके कनेक्शंस थे. यूएई के प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि जांच और तकनीकी पड़ताल पूरी होने के बाद ही फाइनल फाइंडिंग्स रिलीज किए जाएंगे.
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
1 hr agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
1 hr agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
3 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
4 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
5 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
6 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
7 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines