Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
LeT Terrorists Arrested: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तयैबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सोपोर के शाह फैसल बाजार में भारतीय सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ सोपोर पुलिस ने शुक्रवार शाम को संदिग्ध को घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 01 पिस्टल, 01 पिस्टल मैगजीन, कुछ पिस्टल राउंड और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बारामूला के पट्टन के हमरे गांव निवासी रिजवान मुश्ताक वानी के रूप में हुई।
गिरफ्तारी के बाद आगे की पूछताछ में आतंकवादी ने एक अन्य आतंकवादी के नाम का खुलासा किया जिसे बाद में सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया। दूसरे गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान पट्टन क्षेत्र के टप्पर गांव के निवासी जमील अहमद पारा के रूप में हुई है।
पूछताछ में आतंकियों ने बताया कि दोनों आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यकों और सुरक्षा बलों पर हमला करने का काम सौंपा गया था। गौरतलब है कि गिरफ्तार आतंकियों के खिलाफ संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार, ये लश्कर के आतंकवादी “हाइब्रिड” आतंकवादी हैं।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार यानी 1 नवंबर को तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 10 किलोग्राम बकेट आईईडी और 2 हथगोले जब्त किए गए थे। पुलिस ने दो आतंकवादियों को हरनंबल में एक चौकी से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके एक अन्य साथी को भी पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए हाइब्रिड आतंकवादियों के लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ से संबंध हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।