High Voltage Drama: ब्वॉयफेंड के लिए बीच सड़क भिड़ी 2 लड़कियां; बाल फाड़े, लात-घूंसों और हॉकी से पीटा

Girls Fight For Boy Friend: एक युवक और 2 युवतियां, जिन्हें लड़का घुमा रहा था, लेकिन दोनों को एक दूसरे के बारे में पता नहीं था। इस बीच धोखे का राज खुला और फिर…

Girls Fight Publically

Girls Fight Publically

अमर देव पासवान, आसनसोल

विज्ञापन

Asansol Girls Fight For Boy Friend: लड़कियों को आपस में बहस करते, गाली गलौज करते अकसर देखा होगा, लेकिन कभी लड़कियों को एक दूसरे से बीच सड़क मारपीट करते देखा है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में ऐसा हुआ और वह भी बीच सड़क। ब्वॉयफ्रेंड के लिए 2 लड़कियां आपस में भिड़ गई। बीच सड़क दोनों लड़कियों ने एक दूसरे को खूब पीटा। हालांकि लोगों ने लड़कियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनका पारा 7वें आसमान पर थी, इसलिए उन्होंने किसी की नहीं सुनी।

विज्ञापन

लोगों ने ड्रामे के काफी मजे लिए

मिली जानकारी के अनुसार, आसनसोल दक्षिण थाना के तहत आने वाले इलाके में शताब्दी पार्क के पास 2 युवतियां एक दूसरे के साथ हाथापाई करती दिखीं। यहा हाई वोल्टेज ड्रामा बीच सड़क काफी देर तक चला, जिसके लोगों ने मजे भी लिए। युवती ने आरोप लगाया कि पूजा बजार करने गई तो कुछ युवक उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। वहीं दूसरी युवती ने कहा कि उसने अपने प्रेमी को उस युवती के साथ देखा था, इसलिए वह युवती से उलझ गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों को अपने साथ थाना ले गई।

विज्ञापन

युवक पर धोखेबाजी के आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि दोनों लड़कियों का एक ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। एक युवती ने प्रेमी को दूसरी युवती के साथ पार्क के बाहर देख लिया था तो वह आग बबूला हो गई। इसके बाद दोनों युवतियां एक दूसरे से आपस में भिड़ गई। वह लोग एक -दूसरे से मारपीट करने लगी। क प्रेमिका चिल्ला-चिल्लाकर प्रेमी के ऊपर धोखेबाजी का आरोप लगाती रही। उसने युवक पर भी धोखा देने का आरोप लगाया, जबकि वह उससे जीने मरने की कसमें खाते हुए शादी करने का वादा करता था।

विज्ञापन

पुलिस दोनों को थाने ले गई

प्रेम मे धोखा खाई प्रेमिका ने दूसरी लड़की के बाल फाड़ दिए। उसको नीचे गिराकर लात घूंसों से पीटा। लोगों ने मजे लेते हुए दोनों लड़कियों को बढ़ावा दिया। एक ने लाकर हॉकी स्टिक पकड़ा दी तो उससे लड़की को पीटा। इस बीच लड़की अपना बचाव करते हुए उठी और दूसरी लड़की के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि कुछ लोगों ने लड़कियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानी नहीं। इसलिए लोगों ने पुलिस को बुला लिया। वहीं लड़का मौका देकर फरार हो गया। बात परिजनों तक भी पहुंची।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ