तमिल फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर विजय की राजनीति के धुरंधर बनकर चमके हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने पहला ही विधानसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचा है। वहीं अब एक्टर विजय मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। पिछले साल विजय ने TVK बनाई और राजनीति में एंट्री की। डेब्यु इलेक्शन में ही DMK-AIDMK जैसे धुरंधरों को पछाड़कर सभी को चौंकाया। अब उन्हें लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसका कनेक्शन राहुल गांधी और कांग्रेस से है।
तमिलनाडु में विजय को तगड़ा झटका, TTV दिनाकरण ने कराई FIR, आरोप- राज्यपाल को दिया फर्जी समर्थन पत्र
कांग्रेस जॉइन नहीं करके चमकी किस्मत
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर विजय साल 2009 में कांग्रेस जॉइन करने वाले थे, लेकिन राहुल गांधी की शर्त को मानने से उन्होंने इनकार कर दिया। इसलिए कांग्रेस जॉइन करने की उनकी हसरत अधूरी रह गई थी, लेकिन उन्होंने सोचा नहीं था कि राहुल गांधी को न करने के बाद उनक किस्मत इस तरह चमकेगी कि वे नई पार्टी बनाएंगे, पहला ही चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगे, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। लेकिन अगर वे शर्त मान लेते तो एक्टर विजय और उनके पिता कांग्रेस नेता होते।
राहुल की यूथ कांग्रेस चुनाव लड़ने की शर्त
साल 2009 में केंद्र में UPA-2 की सरकार थी। एक्टर विजय अपने पिता एसए चंद्रशेखर और कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय सचिव गोपीनाथ पलनीयप्पन के साथ दिल्ली गए थे। उस समय एक्टर विजय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) को जॉइन करना चाहते थे। तब राहुल गांधी NSUI और यूथ कांग्रेस को नए सिरे से संगठित कर रहे थे। उन्होंने विजय के सामने शर्त रखी कि वे कांग्रेस जॉइन करने की बजाय सीधे यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़कर खुद को साबित करें, लेकिन विजय को शर्त मंजूर नहीं थी।
एक्टिंग छोड़ CM बने ये 5 फिल्मी सितारे, अब Thalapathy Vijay भी मुख्यमंत्री बन दोहराएंगे इतिहास!
द्रमुक कर रही थी एक्टर विजय का विरोध
एक्टर विजय उस समय करीब 34 साल के थे और 50वीं फिल्म कर रहे थे। राहुल गांधी की शर्त को रिजेक्ट करने के बाद चेन्नई लौट गए और वापस फिल्मों में लग गए। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की पूर्व सहयोगी द्रमुक (DMK) भी नहीं चाहती थी कि एक्टर विजय कांग्रेस जॉइन करें। द्रमुक के विरोध और विजय के शर्त मानने से इनकार करने के कारण कांग्रेस सुपरस्टार को अपना नहीं बना पाई। लेकिन अगर विजय कांग्रेस जॉइन करन लेते तो शायद आज तमिलनाडु में कांग्रेस की सरकार बनती।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines