Trending News: संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुटे छात्रों के लिए ये खबर खास है। IAS अफसर अवनीश शरण का इंटरव्यू कॉल लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। IAS ने अपने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया था।
छात्रों के बीच IAS अफसर अवनीश शरण काफी मशहूर हैं। वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रों का हौसला बढ़ाते रहते हैं। पिछले साल उन्होंने अपने एजुकेशन का पूरा खाका भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि 10वीं से लेकर अफसर बनने तक उन्हें कब-कब किस एग्जाम में कितने नंबर मिले थे।
और पढ़िए – स्कूल ड्रेस पहनकर साइकिल से विधानसभा पहुंचे DMK के विधायक, जानें पूरा मामला
CDS, CPF एग्जाम में हुए थे फेल
अवनीश शरण ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि 10वीं में उन्हें सिर्फ 44.7% नंबर मिले थे। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई में काफी मेहनत की और इंटरमीडिएट में 65% नंबर हासिल किए। इसके बाद ग्रेजुएशन में अवनीश शरण को 60% मार्क्स मिले थे।
पोस्ट के जरिए ही उन्होंने बताया था कि CDS और CPF एग्जाम में उन्हें असफलता हाथ लगी थी। वे राज्य लोक सेवा आयोग में 10 से अधिक बार प्रारंभिक परीक्षा में फेल भी हुए लेकिन हार नहीं मानी। फिर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में इंटरव्यू दिया लेकिन यहां भी असफलता हाथ लगी, लेकिन दूसरे प्रयास उन्होंने ऑल इंडिया रैंकिंग में 77वां स्थान मिला।
और पढ़िए – कैप्टन अमरिंदर की सांसद पत्नी परनीत कौर कांग्रेस से सस्पेंड, ये है इल्जाम…
अब सोशल मीडिया पर शेयर किया इंटरव्यू कॉल लेटर
अवनीश शरण ने एक फरवरी को अपने सोशल मीडिया पर 2009 की UPSC परीक्षा का इंटरव्यू कॉल लेटर शेयर किया था। उन्हें सिविल सर्विसेज परीक्षा मेन्स 2008 में पास होने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। उनके इस पोस्ट को काफी पसंद किया गया जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
6 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
7 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
8 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
9 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines