---विज्ञापन---

12 घंटे, 68KM और ट्रेडमिल रनिंग; इसे कहते हैं World Record, जो बनाया एक भारतीय ने

Treadmil Running World Record: ट्रेडमिल पर लगातार 12 घंटे दौड़कर भारतीय नौजवान ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा है। इस शख्स के नाम पहले भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। यह शख्स ओडिशा का रहने वाला है और उसकी इस नई उपलब्धि के लिए उसे गिनीज बुक की ओर से सर्टिफिकेट भी मिल गया है।

---विज्ञापन---

Treadmil Running World Record: कुछ अनोखा, अद्भुत, सबसे अलग करके दिखाने की चाहत इंसान से कुछ भी करवा सकती है। ऐसा ही एक कारनामा करके दिखाया है, देश के एक युवक ने, जिसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा है। इस शख्स का नाम सुमित कुमार है, जिन्होंने ट्रेडमिल पर 12 घंटे दौड़ने का रिकॉर्ड बनाया।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हुआ है। उन्होंने 12 घंटे में करीब 68 (42.27 मील) किलोमीटर का सफर तय किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रमाण पत्र मिल गया है और वे इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी अचीवमेंट मानते हुए इसका श्रेय माता-पिता को देते हैं। उनकी इस उपलब्धि से घर में जश्न का माहौल है।

---विज्ञापन---

 

वेबसाइट पर अपलोड किया था वीडिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुमित कुमार ने यह रिकॉर्ड 12 मार्च को सुबह 8:15 बजे से रात 8:20 बजे तक दौड़कर बनाया था, जिसके लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रमाण पत्र भी उन्हें मिल गया है। उन्होंने बसंती पाठागर परिसर में यह दौड़ लगाई और वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया गया।

---विज्ञापन---

वीडियो की पुष्टि करने के बाद वेबसाइट की ओर से सुमित को एक प्रमाणपत्र जारी किया, जो उन्हें मंगलवार शाम को मिला। प्रमाण पत्र में लिखा है कि 12 घंटे (पुरुष) में मैनुअल ट्रेडमिल पर दौड़कर सबसे लंबी दूरी 68.04 किलोमीटर (42.27 मील) पूरी की गई है। इसे 12 मार्च 2024 को राउरकेला ओडिशा भारत के सुमित कुमार सिंह (भारत) ने पूरा किया।

यह भी पढ़ें:रील बनाने से रोका तो भड़क गईं लड़कियां, मंदिर में ही हो गई मारपीट; वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

सुमित कुमार के नाम पहले भी रिकॉर्ड दर्ज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुमित कुमार ओडिशा की बसंती कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके पिता संजय कुमार सिंह और मां मीरा देवी हैं। सुमित शादीशुदा हैं और उनका 2 साल बेटा भी है। वे एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। सुमित का लक्ष्य चलती हुई मशीन को छुए बिना 12 घंटे ट्रेडमिल पर दौड़ना और कम से कम 65 किमी की दूरी तय करना था, लेकिन वे 68 किलोमीटर का टारगेट पूरा कर गए।

सुमित ने इससे पहले ट्रैक पर 12 घंटे और 24 घंटे की दौड़ लगाई थी। उन्होंने 102 किलोमीटर और 161 किलोमीटर की दूरी तय की थी। उनके नाम 30 दिन में सबसे अधिक दूरी की मैराथन पूरी करने का विश्व रिकॉर्ड भी है, जो उन्होंने पिछले साल बनाया था। 25 अप्रैल 2023 से 24 मई के बीच उन्होंने 33 मैराथन पूरी की थीं, जिसमें कुल 1392.6 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी। इस रिकॉर्ड को स्थापित करने के लिए उन्हें द इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: यूपी का पहला ग्लास ब्रिज बनकर तैयार, बिहार के शीशे के पुल से कितना अलग? जानें खासियतें

First published on: Apr 11, 2024 01:41 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola