Deeksha Priyadarshi
Deeksha
Read More---विज्ञापन---
Uttar Pradesh First Glass Bridge: आपने बिहार के राजगीर में बना ग्लास ब्रिज की कई तस्वीरें तो देखी ही होंगी। अब यूपी में भी ठीक वैसा ही ग्लास ब्रिज बनकर तैयार है। उत्तर प्रदेश का पहला ग्लास स्काई वाक ब्रिज चित्रकूट में तुलसी में बनकर तैयार है। इस ब्रिज को भगवान राम के धनुष और बाण के आकार में बनाया गया है।
यूपी के ये ग्लास स्काई वॉक ब्रिज को टूरिस्ट के लिए लोकसभा चुनाव के बाद खोला जाएगा। इस ब्रिज का निर्माण करवाने में कुल 3.70 करोड़ का खर्च आया है। इस ब्रिज के आसपास हर्बल गार्डन और रेस्टोरेंट बनाए जा रहे हैं। फ्यूचर में ये ईको टूरिज्म का बड़ा केंद्र होगा। बता दें कि जिस झरने के ऊपर बना था उसे शबरी जलप्रपात के नाम से जाना जाता था । बाद में इसका नाम बदलकर तुलसी जलप्रपात कर दिया गया।
इस ग्लास ब्रिज को 40 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। धनुष और बाण के आकार में बने इस ब्रिज की लंबाई 25 मीटर है, जबकि दोनों पिलर के धनुष के बीच की चौड़ाई 35 मीटर है। इस ब्रिज पर लोग जब चलेंगे तो नीचे के जंगल और चट्टानों से गिरते झरने का खूबसूरत नजारा नजर आएगा।
आपको बता दें कि राजगीर के ग्लास ब्रिज पर चलकर ऐसा लगता है कि पैरों के नीचे कोई जमीन नहीं है। बता दें कि इस ब्रिज को चीन के हांगझोऊ की तर्ज पर बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 200 फीट है, जो उत्तर प्रदेश के ब्रिज से दोगुनी अधिक है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।