रील बनाने से रोका तो भड़क गईं लड़कियां, मंदिर में ही हो गई मारपीट; वीडियो वायरल

Ujjain Mahakal Mandir : महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद भी कई श्रद्धालु चोरी चुपके मोबाइल अपने साथ ले जाते हैं। मंदिर में हुए बवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मंदिर समिति ने लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Mahakal mandir Viral Video

Ujjain Mahakal Mandir : कई धार्मिक स्थानों और महत्वपूर्ण जगहों पर रील बनाने और मोबाइल फ़ोन के उपयोग पर रोक है। इसके बावजूद भी कई लोग प्रतिबंधित जगहों पर रील बनाने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद विवाद होता है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट हो रही है।

महाकाल मंदिर में बवाल

बताया जा रहा है कि उज्जैन महाकाल मंदिर में फोन ले जाने पर मनाही है। इसके बाद भी कुछ लड़कियां प्रांगण में खड़ी होकर रील बना रही थीं। जब उन्हें टोका गया तो वह बहस करने लगीं और मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक की नौबत आ गए। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

बताया गया कि 4 से 5 लड़कियां के ग्रुप द्वारा मंदिर में रील्स बनाई जा रही थी। महिला सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह रुकी नहीं और बहसबाजी करने लगीं। इसके बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखिए वीडियो

वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मंदिर में अब मोबाइल पूरी तरह बैन ही कर देना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि एक तो ये लोग कानून के खिलाफ जाकर फोन लेकर अंदर गए और फिर रील बनाने लगे। जब मना किया गया तो मारपीट पर उतर आये। सरासर गलत है ये।

एक अन्य ने लिखा कि ऐसा नहीं है कि लोगों की ही गलती है। मंदिर प्रशासन भी तानाशाही की हदें पार कर चुका है। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं , जब फोन ले जाने पर पाबंदी है तो क्यों फोन लेकर जाते हैं? एक ने लिखा कि मंदिर में भी लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है। फोन बैन हो तो सबके लिए बैन हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ