हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुड न्यूज! एक कार्ड से देशभर की मेट्रो में करें सफर, आज 15 अगस्त से शुरू हुई सर्विस, जानें कैसे मिलेंगे टिकट?

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर NCMC कार्ड और व्हाट्सऐप टिकट सर्विस शुरू हुई है, जिससे लोगों को टिकट के लिए मेट्रो स्टेशनों पर लंबी लाइनों में लगने से छुटकारा मिल जाएगा.

विज्ञापन

मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबर है. आज 15 अगस्त से लोग एक कार्ड से नोएडा समेत देशभर में किसी भी मेट्रो में सफर कर सकेंगे. नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को यह तोहफा दिया है. NMRC ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) कार्ड और व्हाट्सऐप टिकट सर्विस शुरू की है. यह कार्ड नोएडा में मेट्रो के साथ-साथ देश की किसी भी मेट्रो ट्रेन में मानय होगा और इसके लिए QR टिकट व्हाट्सऐप पर मिलेगा. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोगों को टिकट के लिए मेट्रो स्टेशनों पर लंबी लाइनों से छुटकारा मिल जाएगा.

Patna Water Metro: बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, पटना में अगस्त से शुरू हो सकती है गंगा वाटर मेट्रो; जानें रूट, किराया!

कार्ड से पेमेंट करके व्हाट्सऐप पर मिलेगा टिकट

बता दें कि लोग एक मेट्रो कार्ड बनवाकर नोएडा के सभी 21 मेट्रो स्टेशनों पर सफर कर सकेंगे और इसी कार्ड से पेमेंट भी कर सकेंगे. न केवल नोएडा की मेट्रो और स्टेशनों पर बल्कि देशभर के मेट्रो स्टेशनों पर कार्ड मान्य होगा. नोएडा मेट्रो कॉरपोरेशन ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस सुविधा को शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की है. मेट्रो कार्ड से पेमेंट के बाद QR टिकट व्हाट्सऐप पर मिल जाएगा. इस सर्विस के विस्तार के लिए आज ही मेट्रो स्टेशनों पर पैसेंजर इंफोर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम (PIDS) भी शुरू किया गया है, जिस पर ट्रेनों की टाइमिंग डिस्पले होगी, जिससे यात्रियों का फायदा होगा.

विज्ञापन

Delhi Metro Extension Update: बिना ट्रैफिक रोके बना 58 मीटर लंबा स्टील मेट्रो ब्रिज, सिर्फ 48 घंटे में हुआ ये कारनामा, जानें कहां

ऑपरेटर्स और मेंटेनेंस कर्मचारियों को ट्रेनिंग मिलेगी

बता दें कि मोबिलिटी कार्ड सर्विस शुरू करने के लिए हाल ही में NMRC ने दिल्ली मेट्रो से कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (CBTC) का हैंडओवर लिया है. इस लैब में ट्रेनिंग सिम्युलेटर है, जिससे मेट्रो ऑपरेटर्स और मेंटेनेंस कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी. बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिछी एक्वा लाइन पर 21 मेट्रो स्टेशन हैं, जिनमें से 15 स्टेशन मेट्रो स्टेशन अकेले नोएडा में हैं। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन के कई स्टेशन भी नोएडा के दायरे में आते हें, जिनमें बोटेनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-18 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी शामिल हैं, यानी दिल्ली की मेट्रो का नोएडा में विस्तार है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola