जहां अजित पवार का प्लेन हुआ था क्रैश, उसी हवाई पट्टी पर फिर हादसा; रनवे से फिसला एयरक्राफ्ट

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को ‘कार्वर एविएशन’ का वीटी-एसईएक्स विमान प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान रनवे से बाहर निकल गया. विमान में एक पायलट और एक प्रशिक्षु सवार थे.

Baramati Plane

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती हवाई पट्टी पर रविवार को प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक निजी विमानन अकादमी का विमान रनवे से बाहर निकल गया. पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस साल 28 जनवरी को महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों को ले जा रहा एक निजी विशेष विमान बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी.

विज्ञापन

प्लेन में कौन-कौन था

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को ‘कार्वर एविएशन’ का वीटी-एसईएक्स विमान प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान रनवे से बाहर निकल गया. विमान में एक पायलट और एक प्रशिक्षु सवार थे. उन्होंने बताया कि अभ्यास के दौरान रनवे पर चलते समय विमान को निर्धारित स्थान पर रोका नहीं जा सका और वह रनवे के अंतिम छोर से करीब 20 फुट आगे निकलकर घास वाले हिस्से में चला गया.

विज्ञापन

कैसे हुआ ये हादसा

विमान ‘सर्किट एंड लैंडिंग इमरजेंसी’ (प्रशिक्षण के दौरान हवाई अड्डे के आसपास निर्धारित स्थल पर चक्कर लगाकर उतरने और आपात स्थितियों से निपटने के) अभ्यास के लिए रनवे पर आया था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान ने पहले रनवे संख्या 29 पर ‘रिजेक्टेड टेक-ऑफ’ का अभ्यास किया. इसके बाद रनवे संख्या 11 पर भी ‘रिजेक्टेड टेक-ऑफ’ का अभ्यास किया गया.

विज्ञापन

अधिकारी ने कहा, ‘इस अभ्यास के दौरान विमान को रनवे पर पूरी तरह नहीं रोका जा सका और वह रनवे के अंतिम छोर से आगे निकल गया.’ उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

इससे पहले 13 मई को एक अन्य निजी कंपनी के प्रशिक्षण विमान को तकनीकी खराबी के बाद बारामती हवाई पट्टी के पास आपात स्थिति में उतारना पड़ा था. उस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ