पयर्टकों से भरे विमान में आग लगने से 13 की मौत, पेरू में हुआ दर्दनाक हादसा

पयर्टकों से भरे विमान में आग लगने से 13 की मौत, पेरू में हुआ दर्दनाक हादसा

Peru Plane Crash

Credit: AI

पेरू में शनिवार को बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ. एक टूरिस्ट प्लेन क्रैश में 13 लोगों की मौत हो गई. न्यूज़ एजेंसी अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना तब हुई जब विमान सभी टूरिस्ट को पेरू के ‘नाज़का लाइन्स’ दिखाने ले जा रहा था. हादसे वाली जगह पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि प्लेन में मौजूद 11 यात्रियों और दो क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है.जानकारी के मुताबिक, जैसे ही प्लेन क्रैश हुआ, उसमें तुरंत भयानक आग लग गई. ऐसे में किसी को भी रेस्क्यू कर पाना लगभग नामुमकिन था.

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की वजह क्या है?

यात्रियों से भरे इस हवाई जहाज ने इका डिपार्टमेंट के पिस्को से उड़ान भरी थी, जो सभी को ‘नाज़का लाइन्स’ ले जा रहा था. ये एक ऐतिहासिक जगह हैं जहां ज़मीन पर बड़ी आकृतियां उकेरी हुई हैं. लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही प्लेन क्रैश हो गया और 13 लोगों की जान चली गई. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ. अल जज़ीरा कि रिपोर्ट के मुताबिक इस खतरनाक क्रैश में पेरू के साइटसीइंग ऑपरेटर एरोडियाना के फ्लीट का एक एयरक्राफ्ट शामिल था.

पेरू में क्या है खास?

पेरू इंटरनेशनल टूरिस्ट प्लेस है, जिसकी ऐतिहासिक धरोहरों को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं. पेरू का माचू पिचू का इंका किला, कुस्को की इमारतें, नाज़्का लाइन्स खासतौर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं. नाज़्का लाइन्स पेरू के दक्षिणी तट से सटे रेगिस्तानी इलाके में हैं, जो एंडियन पहाड़ों के पास बसी है.500 BC और 500 AD के बीच बनी इस जगह को यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइज़ेशन (UNESCO) ने इसे ऑफिशियली वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ