एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस की वजह आई सामने, कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने का दावा, घायल हुए थे 17 यात्री

एयर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस से डगमगा गई तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई. हादसे में 17 पैसेंजर और क्रू मेंबर्स घायल हुए थे और अब जांच करते हुए चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है. कैप्टन के डोप टेस्ट की रिपोर्ट आने की बात कहीं जा रही है.

AIR INDIA

टर्बुलेंस के कारण एअर इंडिया की फ्लाइट के क्रैश होने का खतरा पैदा हो गया था.

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस की बड़ी वजह सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि फ्लाइट के कैप्टन का साइकोएक्टिव सब्सटेंस के लिए किया गया डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है. हालांकि, एअर इंडिया ने डोप टेस्ट पॉजिटिव आने के दावे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि कैप्टन के टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव है. 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में आसमान में अचानक टर्बुलेंस आ गया था. लैंडिंग से कुछ देर पहले टर्बुलेंस से एयरबस A-320 विमान करीब 300 फीट नीचे आया और जोरदार झटके लगने से 13 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए थे.

विज्ञापन

पायलट के टेस्ट पर एअर इंडिया की प्रतिक्रिया

एअर इंडिया का कहना है कि प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट के पायलटों का स्क्रीनिंग टेस्ट किया था. लेकिन उस टेस्ट का रिजल्ट एअर इंडिया को अभी बताया नहीं गया है, इसलिए कंपनी इस मामले में अभी कोई बात नहीं कर सकती. जब भी कोई विमान हादसा होता है तो एअर इंडिया सिविल एविएशन नियमों के तहत क्रू मेंबर्स की स्क्रीनिंग की जाती है. फ्लाइट से पहले भी टेस्ट किया जाता और रेगुलर ड्रग टेस्ट होते हैं. जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करते हैं और करते रहेंगे.

विज्ञापन

टर्बुलेंस से फ्लाइट में मच गई थी चीख पुकार

4 अगस्त को टर्बुलेंस के दौरान कई यात्री सीटों से उछलकर केबिन की छत से टकराए, जिससे उनके सिर में चोटें लगीं. विमान डगमगाने से यात्रियों मं चीख-पुकार मच गई थी. एक बार तो फ्लाइट के क्रैश होने का खतरा पैदा हो गया था. हालांकि पायलटों ने डगमगाते विमान को संभाल लिया गया और क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को संभल लिया था. दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित लैंड भी करा लिया था. लेकिन इस घटना ने दहशत फैला दी थी, क्योंकि विमान करीब 2 से 3 मिनट तक हवा में डगमगाता रहा और झटके इतने जोरदार तरीके से लग रहे थे कि केबिन की सीलिंब तक को नुकसान पहुंचा, अगर विमान क्रैश हो जाता तो.

फुकेट से दिल्ली तक डेढ़ घंटे तक का सफर

फ्लाइट AI-2379 ने सुबह 8:41 बजे फुकेट से 134 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. डेढ़ घंटे के सफर के बाद दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले प्लेन में टर्बुलेंस आ गया. इटली से आई एक यात्री ने बताया कि उसकी बहन सीट से उछली और ऊपर छत से टकरा गई, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा. एक यात्री के भाई के कान का पर्दा फट गया, वहीं कुछ यात्रियों को गर्दन, सिर, पीठ में चोटें आईं. 3 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स को वसंतकुंज के फोर्टिस अस्पताल में, 2 को स्पाइनल इंजरी सेंटर और 6 को गुरुग्राम मेदांता में भर्ती कराया गया था. बाकी 5 को फर्स्ट एड देकर घर भेजा गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ