ट्रेन 2 टुकड़ों में बंटी, यात्रियों में चीख पुकार मची; बक्सर में मगध एक्सप्रेस हादसे का शिकार

Train Accident in Chhattisgarh: रेलवे विभाग की एक और ट्रेन हादसे का शिकार हुई है। ट्रेन अचानक 2 टुकड़ों में बंट गई। हालांकि ट्रेन डिरेल नहीं हुई, लेकिन यात्रियों में हादसे के डर से दहशत का माहौल बना हुआ है।

Magadh Express Train Accident

हादसा देखकर पैसेंजर भड़के हुए हैं।

विज्ञापन

Magadh Express Train Accident: देश में आज फिर एक ट्रेन हादसा हुआ है। छत्तीसगढ़ के बक्सर में ट्रेन 2 हिस्सों में बंट गई, जिससे यात्रियो में भी चीख पुकार मच गई। वहीं हादसा होने से पैसेंजर भड़क गए। हादसा DDU-पटना रेल खंड पर हुआ, जब मगध एक्सप्रेस का इंजन कुछ कोच के साथ आगे निकल गया और बाकी कोच पीछे रह गए। झटके लगने पर ट्रेन के 2 टुकड़ों में बंटने का पता चला। वहीं हादसा होने से रेलवे विभाग में भी हड़कंप मच गया है। हादसास्थल पर रेलवे अधिकारी, GRP, RPF पुलिस पहुंच गई है। रेलवे मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश देकर जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।

 

Advertisment

पैसेंजरों ने लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

सूत्रों के अनुसार, ट्रेन नंबर 20802 नई दिल्ली से पटना जा रही थी। ट्रेन डुमरांव रेलवे स्टेशन से 8 मिनट की देरी से सुबह के करीब 11 बजे रवाना हुई थी, लेकिन 5 मिनट बाद ही जब ट्रेन टुड़ीगंज स्टेशन पहुंची और वहां से थोड़ा आगे निकली तो गांव धरौली के पास ट्रेन का प्रेशर पाइप पोलिंग टूट गया। पाइप टूटते ही ट्रेन के 2 हिस्से हो गए। जोरदार झटका लगा तो पीछे छूटी बोगियों के पैसेंजर चीखने चिल्लाने लगे।

चीख पुकार सुनकर आगे जा चुकी बोगियों के लोगों ने ट्रेन रुकवाई, तब पायलट को ट्रेन के टूटने का पता चला। पायलट ने हादसे की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर टीम और कर्मचारी लेकर मौके पर पहुंचे। टेक्नीकल टीम ने प्रेशर पाइप जोड़ा और ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया गया, लेकिन हादसा होने से पैसेंजर भड़के हुए हैं। उन्होंने रेलवे विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ